राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमेटोग्राफर रवि वर्मन अमेरिकन सोसाइटी ऑफ सिनेमैटोग्राफर्स (एएससी) के मेंबर बन गए हैं। इसके साथ ही रवि दूसरे भारतीय बन गए हैं, जिन्होंने इस सोसाइटी की सदस्या ली है। उनसे पहले संतोष सिवन ने एएससी की सदस्यता ग्रहण की थी।
2 of 4
रवि वर्मन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खुद बयां की खुशी
बता दें रवि वर्मन साल 2024 में एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) के सदस्य भी बने। अमेरिकन सोसाइटी ऑफ सिनेमैटोग्राफर्स का हिस्सा बनने पर उन्होंने कहा, "मैं अमेरिकन सोसाइटी ऑफ सिनेमेटोग्राफर्स (ASC) के बोर्ड को सदस्य के रूप में शामिल करने के लिए अपना हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहता हूं। दुनिया भर के सिनेमेटोग्राफर इस एसोसिएशन में शामिल होने का सपना देखते हैं। मुझे एक ऐसे मंच में शामिल होने पर बहुत खुशी और गर्व है, जहां ऑस्कर सहित पुरस्कार जीतने वाले दुनिया के प्रमुख सिनेमेटोग्राफर सदस्य हैं। मैं उन लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मुझे यह सपना साकार करने में मदद की।"
3 of 4
रवि वर्मन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन फिल्मों की शूटिंग कर चुके हैं रवि
रवि ने तमिल, मलयालम, तेलुगू, कन्नड़ के साथ हिंदी और अंग्रेजी सिनेमा के लिए भी काम किया है। मणि रत्नम, शंकर, संजय लीला भंसाली, राज कुमार हिरानी, अनुराग बसु, इम्तियाज अली जैसे फिल्म निर्माताओं के साथ काम किया है। रवि वर्मन गोलियों की रास लीला राम लीला, तमाशा, बर्फी, संजू जैसी कई फिल्मों को शूट कर चुके हैं।
4 of 4
रवि वर्मन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिनेमा में आने से पहले किया ये काम
रवि वर्मन दक्षिण भारत के एक गांव के रहने वाले हैं। 13 साल की उम्र में उनके माता पिता का निधन हो गया, जिसके बाद उनकी पढ़ाई भी छूट गई थी। वे इसके बाद काम के लिए मद्रास आ गए। यहां उन्हें संघर्ष का भी सामना करना पड़ा। 14 साल की उम्र में उन्हें एक सफाई कर्मी के रूप में भी काम करना पड़ा था। अपनी पहली सैलरी से उन्होंने कैमरा खरीदा, जब उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं थी और यहीं से सफर शुरू हुआ तस्वीरों से उनके जुड़ाव का।