टोक्यो ओलंपिक 2021: भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए भोजपुरी सितारों ने बनाया गाना, टीजर हुआ रिलीज
- भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते दिखे भोजपुरी सितारे
- जीतेगा मेरा इंडिया गाने का टीजर हुआ रिलीज
- 22 जुलाई को रिलीज होगा ये खास गाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत एक ऐसा देश है जहां खेलों की बहुत ही महत्वता है। क्रिकेट हो या फुटबॉल, हॉकी हो या कबड्डी हर गेम का यहां पर पूरा-पूरा आनंद लिया जाता है। आम आदमी की तरह ही फिल्म जगत के सितारे भी स्पोर्ट्स के काफी शौकीन हैं और जब बात ओलांपिक की आती है तो हमारे ये कलाकार अपने देश के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने से बिलकुल पीछे नहीं हटते, फिर चाहे वो बॉलीवुड सिनेमा के सितारे हों, दक्षिण सिनेमा या फिर भोजपुरी सिनेमा के सितारे। हर कोई अपने भारत के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए हमेशा आगे रहता है। हाल ही में भोजपुरी सिनेमा के सितारों ने टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए एक गाना रिलीज करना का निर्णय लिया है।
बड़े-बड़े सितारों ने बढ़ाया हौसला
इस गाने का टाइटल है ‘जीतेगा मेरा इंडिया’। गाने का टीजर दर्शकों के सामने आ चुका हैं जिसे काफी पसंद किया जा रहा हैं। इस छोटे से टीजर में भोजपुरी सिनेमा के कई सितारे नजर आए। गाने के टीजर में भोजपुरी के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ , खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, काजल राघवानी और आम्रपाली जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। जीतेगा मेरा इंडिया' गाने के टीजर को वीवाईआरएल भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
22 जुलाई को होगा गाना रिलीज
'जीतेगा मेरा इंडिया' गाने को रितेश पांडे, शिवम बिहारी, रिनी चंद्रा, मोहन राठौड़ और विनय विनायक ने गाया है। इस गाने को विनय विनायक और पेन्ड त्रिदिब रमन ने मिलकर कंपोज किया है। गाने में भोजपुरी सिनेमा के सितारों का जज्बा देखने को मिल रहा है। भोजपुरी सिनेमा के ये सितारे इस गाने में अपने अलग-अलग अंदाज से टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
गाने को लेकर दर्शक हैं काफी उत्सुक
इस गाने को लेकर दर्शक काफी उत्सुक हैं। ‘जीतेगा मेरा इंडिया’ गाने के सिर्फ टीजर को अब तक 11 लाख से अधिक बार यूट्यूब पर देखा जा चुका हैं। प्रशंसक इस गाने के टीजर की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। ये गाना यूट्यूब पर सांतवे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। टीजर पर कमेंट कर कई लोगों ने तारीफ की है और टीम इंडिया का मनोबल बढ़ाया है। अपने चहेते सितारों को एक साथ एक मंच पर देखना हर सिनेमा प्रेमी की ख्वाहिश होती है और इस गाने ने वो पूरी कर दी है। दर्शक टीजर देखने के बाद इस गाने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।