फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raveena Tandon Wanted To Marry Govinda Hero no 1 Wife Sunita Ahuja Reveals I Told Her as per report

Govinda: गोविंदा से शादी करना चाहती थीं उनकी को-स्टार? हीरो नंबर 1 की पत्नी सुनीता आहूजा ने किया खुलासा

Sun, 05 Jan 2025 01:34 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 05 Jan 2025 01:34 PM IST
सार

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में उनकी एक को-स्टार के बारे में ऐसा खुलासा किया, जो किसी को भी हैरान कर देगा। सुनीता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा की गोविंदा से शादी करना चाहती थीं उनकी को-स्टार। जानिए किस अभिनेत्री का गोविंदा पर आ गया था दिल।

विज्ञापन
Raveena Tandon Wanted To Marry Govinda Hero no 1 Wife Sunita Ahuja Reveals I Told Her as per report
गोविंदा के साथ पत्नी सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम@officialsunitaahuja

विस्तार

गोविंदा और रवीना टंडन ने अंदाज अपना अपना, अखियों से गोली मारे और परदेसी बाबू समेत कई फिल्मों में अपनी रोमांटिक केमेस्ट्री से दर्शकों का दिल जीता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इन फिल्मों में काम करते दौरान रवीना का दिल गोविंदा पर इस कदर आ गया था कि वह उनसे शादी करना चाहती थीं। इस बात का खुलासा खुद हीरो नंबर 1 की पत्नी सुनिता आहूजा ने किया है।
विज्ञापन

 

क्या वाकई में गोविंदा से शादी करना चाहती थीं रवीना
मी़डिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान हीरो नंबर 1 की पत्नी सुनीता ने कहा कि अगर रवीना गोविंदा से पहले मिलतीं तो उनसे शादी कर लेतीं। सुनीता ने कहा, "रवीना अब भी कहती हैं- चीची तू मुझसे पहले मिलता तो मैं तेरे से शादी करती।' रवीना की इस बात कर सुनीता ने कहा, ''ले जा, पता चलेगा तेरेको।''
विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंदा की पत्नी सुनीता का खुलासा
आगे सुनीता ने कहा सिर्फ रवीना ही नहीं बल्कि वह गोविंदा की को-स्टार शिल्पा शेट्टी और मनीषा कोइराला के साथ भी समय बिताती थीं। हीरो नंबर वन की पत्नी सुनीता ने कहा, "हम सब शूटिंग के बाद साथ में खाना खाते थे।"
Game Changer: राजनीतिक फिल्म गेम चेंजर में जुड़ा धांसू एंटरटेनमेंट, 3 नए गानों ने राम के फैंस को दिया सरप्राइज

 
विज्ञापन

फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहते थे गोविंदा
सुनीता आहूजा ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने अपने बच्चों की परवरिश की, जबकि गोविंदा उन दिनों लगातार काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वह अक्सर गोविंदा के साथ आउटडोर शूटिंग के लिए जाती थीं। सुनीता ने कहा, "हम उनसे मिल भी नहीं पाते थे। वह घर आकर कुछ घंटों के लिए सो जाते थे। उस समय तक टीना का जन्म हो चुका था, इसलिए मैं पूरी तरह से उनके और अपनी सास के साथ व्यस्त थी। साथ ही, बहुत सारे आउटडोर शूट भी थे। वे शिमला, कश्मीर जाते थे और मैं अपने बच्चे के साथ होती थी, इसलिए मुझे पता ही नहीं चलता था कि समय कब बीत गया। इसके अलावा, कभी-कभी हम उनके साथ मद्रास, हैदराबाद में आउटडोर शूट के लिए भी जाते थे। पैक अप के बाद हमें जो भी समय साथ मिलता था हम उसे एंजॉय करते थे।''
Deva Teaser: 'हैदर' वाला लुक, 'कबीर सिंह' वाला गुस्सा; देवा के टीजर में शाहिद का एक्शन देखा क्या?
 

कब हुई थी गोविंदा-सुनीता की शादी
गोविंदा और सुनीता आहूजा ने मार्च 1987 में शादी की थी। दोनों टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा के माता-पिता हैं। टीना ने 2015 में रोमांटिक कॉमेडी सेकंड हैंड हसबैंड से बॉलीवुड में डेब्यू किया और मिलो ना तुम और ड्राइविंग मी क्रेजी जैसे म्यूजिक वीडियो में भी काम किया। दूसरी ओर, यशवर्धन आहूजा निर्देशक साई राजेश द्वारा निर्देशित एक अलग प्रेम कहानी से अपने अभिनय की शुरुआत करेंगे।
Sky Force Trailer: बड़े मियां छोटे मियां स्टाइल में दिखे अक्षय और वीर पहाड़िया, कुछ ही देर में आएगा फुल ट्रेलर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed