Raveena Tandon: रवीना को पद्मश्री मिलने पर नहीं हुआ यकीन, दिया ऐसा रिएक्शन, इस शख्स को समर्पित किया अवॉर्ड
इस बार अभिनेत्री रवीना टंडन पद्मश्री से सम्मानित होने वाली एकमात्र अभिनेत्री बनीं। अब एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपना पुरस्कार अपने दिवंगत पिता रवि टंडन को समर्पित किया।
विस्तार
74वें गणतंत्र दिवस से पहले, 25 जनवरी को, भारत सरकार ने इस वर्ष के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इस बार अभिनेत्री रवीना टंडन पद्मश्री से सम्मानित होने वाली एकमात्र अभिनेत्री बनीं। वह भारत में इस तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के 106 प्राप्तकर्ताओं में से हैं। रवीना टंडन को साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। अब एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपना पुरस्कार अपने दिवंगत पिता रवि टंडन को समर्पित किया।
रवीना टंडन ने इस अवॉर्ड को अपने दिवंगत पिता रवि टंडन को डेडिकेट किया। रवीना टंडन ने एक साक्षात्कार में बीती शाम हुई पुरस्कारों की घोषणा पर रिएक्शन साझा करते हुए कहा,' मैं इस अवॉर्ड को पाकर बहुत सम्मानित और आभारी महसूस कर रही हूं। वास्तव में सभी लोगों को धन्यवाद देती हूं। यह उनके प्यार की वजह से है कि मैं इतने सालों तक इंडस्ट्री में बनी रही और अभी तक हूं। उन्होंने मुझे एक मौका दिया है। एक चांस... यह मेरे लिए पुरस्कारों का साल रहा है, लेकिन मैं वास्तव में इसी उम्मीद नहीं कर रही थी। मुझे नहीं पता कि कैसे रिएक्ट करूं।'
Gandhi Godse Ek Yudh: विवादों में घिरी गांधी गोडसे एक युद्ध के पक्ष में एआर रहमान, निर्देशक को लेकर कही यह बात
रवीना टंडन यहीं नहीं रुकी उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मैं उन सभी को धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने सिनेमा की कला और शिल्प की इस यात्रा के माध्यम से मेरा मार्गदर्शन किया - वे सभी जिन्होंने इसके माध्यम से मेरा साथ दिया। मैं इसका श्रेय अपने पिता - रवि टंडन को देती हूं।' बता दें, इस अवॉर्ड में रवीना टंडन का नाम 'रवीना रवि टंडन' लिया गया, जो इसे अभिनेत्री के लिए और भी स्पेशल बनाता है।
Athiya-KL Rahul: 1.64 करोड़ की ऑडी से लेकर हीरे का कंगन तक, अथिया-केएल राहुल को शादी में मिले बेशकीमती तोहफे
रवीना टंडन ने महज 17 साल की उम्र से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वीना ने साल 1991 में 17 साल की उम्र में 'पत्थर के फूल' फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में उनकी और सल्लू मियां की जोड़ी खूब जमी थी। अभिनेत्री को आखिरी बार दक्षिण भारतीय ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में काम करते देखा गया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की गई थी।
Kangna Ranaut: पठान को लेकर बदले कंगना के सुर, कल की थी खिंचाई तो आज बांधे तारीफों के पुल