{"_id":"63ce1dabe5e4c44da75d4de5","slug":"raveena-tandon-react-to-fans-on-comparison-with-twinkle-khanna-said-apna-cataract-ka-surgery-karwalo-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raveena Tandon: फैन ने ट्विंकल से की रवीना की तुलना तो भड़कीं एक्ट्रेस! बोलीं- मोतियाबिंद की सर्जरी कराओ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raveena Tandon: फैन ने ट्विंकल से की रवीना की तुलना तो भड़कीं एक्ट्रेस! बोलीं- मोतियाबिंद की सर्जरी कराओ
Mon, 23 Jan 2023 05:33 PM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:33 PM IST
सार
रवीना टंडन और ट्विंकल खन्ना की तुलना अक्सर ही सोशल मीडिया पर होती रहती है। वहीं, हाल ही में रवीना के एक फैन ने उनकी तुलना ट्विंकल से कर दी। जिसके बाद अभिनेत्री ने बहुत ही मजेदार तरीके से जवाब दिया है।
विज्ञापन
Raveena Tandon Twinkle Khanna
- फोटो : social media
विस्तार
बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री रवीना टंडन आज भी लोगों की पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक हैं। रवीना टंडन 90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन रवीना और ट्विंकल खन्ना दो ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिसकी तुलना अक्सर ही सोशल मीडिया पर होती रहती है। वहीं, हाल ही में एक बार फिर से ऐसा ही कुछ हुआ। दरअसल, रवीना टंडन के एक फैन ने उनकी तुलना अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना से कर दी। जिसके बाद अभिनेत्री ने उसका बहुत ही मजेदार तरीके से जवाब दिया।
विज्ञापन
फैन ने रवीना से ट्विंकल को लेकर कही यह बात
रवीना टंडन बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस में से एक हैं। रवीना अपनी हर बात को खुलकर कहना पसंद करती हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की थी। जिस पर उन्होंने लिखा था- आप मुझसे कुछ भी पूछ सकते हैं। उसके बाद उनके फैंस ने रिप्लाई में कई सवाल पूछे और कई फैंस उनकी तारीफ करते हुए नजर आए। इस बीच उनके एक फैन ने रवीना से कहा कि बचपन से ही उसे रवीना और ट्विंकल खन्ना के बीच कंफ्यूजन रही है। दोनों के बीच कोई अंतर देख पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-Pathaan: रिलीज से ठीक पहले पठान का विरोध तेज, गुजरात के सिनेमाघर में तोड़फोड़, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
रवीना ने दिया मजेदार जवाब
अभिनेत्री ने उसके बाद मजेदार तरीके से इसका जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि आप मोतियाबिंद की सर्जरी करवा लो, हम फंड करवा देंगे। अभिनेत्री के इस रिप्लाई के बाद यूजर को उसकी बाद का जवाब मिल गया होगा। साथ ही इस रिप्लाई को पढ़कर किसी की भी हंसी छूट गई होगी।
यह भी पढ़ें-Mumbai Film City: फिल्म सिटी को यूपी न जाने देने का एलान, दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा 300 कमरों का होटल