फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rashmika Mandanna Shahid Kapoor Kriti Sanon Movie Cocktail 2 First Look to release In Theaters Know Details

Cocktail 2: दर्शक सिनेमाघरों में देख पाएंगे 'कॉकटेल 2' की पहली झलक; जानिए कब उठेगा पर्दा?

Fri, 13 Mar 2026 02:43 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Fri, 13 Mar 2026 02:43 PM IST
सार

Cocktail 2 First Look: फिल्म 'कॉकटेल 2' इस साल रिलीज होगी। इससे पहले दर्शकों को एक सरप्राइज मिलने वाला है। फिल्म का फर्स्ट लुक जल्द रिलीज होगा और दर्शक इसे सिनेमाघरों में देख पाएंगे।

विज्ञापन
Rashmika Mandanna Shahid Kapoor Kriti Sanon Movie Cocktail 2 First Look to release In Theaters Know Details
कॉकटेल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'कॉकटेल 2' इस साल जून में रिलीज होगी। इससे पहले मार्च में दर्शकों के सामने इसका फर्स्ट लुक सामने आएगा, जो सिनेमाघरों में देखा जा सकेगा। 

विज्ञापन


कब उठेगा फर्स्ट लुक से पर्दा?
कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है कि आगामी बुधवार को सिर्फ सिनेमाघरों में फर्स्ट लुक रिलीज होगा। आगे लिखा है, 'अधिक जानकारी के लिए इस बुधवार 18 मार्च को थिएटर में जरूर जाएं'।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kriti Sanon 🦋 (@kritisanon)


कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'कॉकटेल 2' की कहानी लव ट्राएंगल पर आधारित बताई जा रही है, जो मॉर्डन लव स्टोरी पर फोकस होगी। बता दें कि फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। इस साल जनवरी के आखिर में इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई थी। 

Dhurandhar 2: ढाई लाख टिकट बुक, थिएटर मालिक बोले- ‘ऐसी फिल्में बचाती हैं’; पेड प्रीव्यू से कमा डाले इतने करोड़

'कॉकटेल' का सीक्वल है
'कॉकटेल 2' साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। इसमें दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान लीड रोल में थे। रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। देखना होगा कि सीक्वल क्या कमाल करता है? फिलहाल फर्स्ट लुक के लिए दर्शक उत्साहित हैं। शाहिद कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म 'ओ रोमियो' थी। यह 13 फरवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई, मगर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में औसत ही रही। वहीं, रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में विजय देवरकोंडा से शादी रचाई है। रश्मिका की झोली में फिल्म 'रणबाली' भी है, जिसमें वे विजय के साथ नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed