सोशल मीडिया: रणवीर शौरी ने डिलीट किया नेहरू पर किया आपत्तिजनक ट्वीट, कहा- गलती स्वीकारने में शर्म नहीं
अभिनेता रणवीर शौरी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर किये गए आपत्तिजनक ट्वीट को डिलीट कर दिया है। उन्होंने कहा कि ट्वीट में उनकी भाषा आपत्तिजनक थी, इसलिए उन्होंने उस ट्वीट को डिलीट किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता रणवीर शौरी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर किये गए आपत्तिजनक ट्वीट को डिलीट कर दिया है। उन्होंने कहा कि ट्वीट में उनकी भाषा आपत्तिजनक थी, इसलिए उन्होंने उस ट्वीट को डिलीट किया है। अभिनेता ने ट्वीट कर लिखा, मैंने वो ट्वीट्स इसलिए डिलीट किए, क्योंकि मैंने उनमें ‘आपत्तिजनक भाषा' का इस्तेमाल किया था। मुझे मेरी गलतियों को स्वीकारने में कोई शर्म नहीं है।
रणवीर शौरी को उनके इस ट्वीट के लिए काफी ट्रोल किया गया था। जिसके बाद उन्होंने इसे डिलीट किया। एक यूजर ने उनसे पूछा ‘आपको अपने ट्वीट डिलीट करने की जरूरत क्यों पड़ी? क्या आप अपनी बात पर टिके नहीं रह सकते थे। इसके जवाब में रणवीश शौरी ने कहा कि उन्हें गलती को स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है।
क्या है पूरा मामला?
रणवीर शौरी ने हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की एक अन्य व्यक्ति के साथ खड़े होने की तस्वीर पोस्ट करते हुए उस पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद उन्होंने कहा था कि उनको इस ट्वीट के लिए धमकी दी जा रही है। उन्होंने मंगलवार को सूरज ठाकुर नाम के एक शख्स से मिले धमकी भरे मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था। अभिनेता का कहना था कि सूरज ठाकुर कांग्रेस एमएलसी भाई जगताप के इशारे पर काम करता है।
शौरी का कहना था कि सूरज ठाकुर को भाई जगताप ने आदेश दिया था कि वो मेरे द्वारा किए गए ट्वीट पर चर्चा करे। उन्होंने कहा था कि सूरज ठाकुर ने उन्हें मैसेज कर लिखा था कि उनके इस ट्वीट से करोड़ों कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
I only deleted those tweets because I used questionable language. I see no shame in accepting my mistakes. https://t.co/aHbw1Kxh2h
— Ranvir Shorey (@RanvirShorey) September 29, 2021
सूरज ठाकुर ने उन्हें तुरंत माफी मांगने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उस पोस्ट को हटाने की धमकी दी थी। इसके बाद अब शौरी ने वो ट्वीट डिलीट कर दिया है। आपको बता दें कि रणवीर शौरी फिल्म इंडस्ट्री के दमदार अभिनेता हैं। उनको उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। वो ‘एक था टाइगर’, ‘सिंह इस किंग’ और ‘अंग्रेजी मीडियम’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।