फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh to launch Pan India sensation Rockstar DSP Devi Sri Prasad first Hindi non film song O Pari

O Pari Song: कल रिलीज होगा डीएसपी का पहला हिंदी म्यूजिक वीडियो 'ओ परी', रणवीर सिंह करेंगे लॉन्च

Mon, 03 Oct 2022 12:59 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 03 Oct 2022 12:59 PM IST
सार

लोकप्रिय गायक, गीत लेखक और संगीतकार देवी श्री प्रसाद यानी डीएसपी का पहला हिंदी म्यूजिक एल्बम कल यानी 4 अक्तूबर को लॉन्च हो रहा है। इस गाने को रणवीर सिंह ने लॉन्च करेंगे।

विज्ञापन
Ranveer Singh to launch Pan India sensation Rockstar DSP Devi Sri Prasad first Hindi non film song O Pari
DSP, Ranveer singh - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में लोकप्रिय गायक और गीतकार देवी श्री प्रसाद यानी डीएसपी अब हिंदी दर्शकों के बीच भी अपनी खास पहचान बनाने के लिए आ गए हैं। देवी श्री प्रसाद अपना पहला हिंदी म्यूजिक वीडियो दर्शकों के बीच रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसे बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह 4 अक्तूबर को लॉन्च करेंगे। डीएसपी ने अपना पहला हिंदी म्यूजिक वीडियो 'ओ परी' भूषण कुमार के साथ तैयार किया है जो फैंस के बीच धमाल मचा देगा। 'ओ परी' गाने को निर्माता भूषण कुमार और डीएसपी के एक मेगा प्रोजेक्ट की तरह पेश किया जाएगा

विज्ञापन

बीते दिन ही, डीएसपी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पहले हिंदी म्यूजिक एल्बम का एक टीजर शेयर किया था, जिसमें डीएसपी बेहद ही मस्ती भरे अंदाज में नजर आए। इस वीडियो की खास बात यह है कि डीसएपी कई सिंगर्स की तरह खुद अपने गाने में परफॉर्म भी करते दिखाई देंगे। उनका अंदाज काफी कूल होगा, जो टीजर से पता चल रहा है। वहीं, इस गाने को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- Adipurush: क्या 'रामायण' के रावण ने अपना लिया इस्लाम धर्म? 'आदिपुरुष' का टीजर देख आग बबूला हुए लोग
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by T-Series (@tseries.official)

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि देवी श्री प्रसाद ने साउथ इंडस्ट्री की 100 से ज्यादा फिल्मों में अपना योगदान दिया है। उन्होंने उन्होंने ढिंका चिका (रेडी), डैडी मम्मी (भाग जॉनी), सिटी  मार (राधे), और नाचो रे (जय हो) जैसी कई हिंदी ब्लॉकबस्टर गाने भी दिए हैं। उन्होंने अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा द राइज' के श्रीवल्ली गाने का भी म्यूजिक दिया है, जो फैंस के बीच हिट साबित हुआ। इस गाने से वह रातों रात पैन-इंडिया म्यूजिक डायरेक्टर बन गए हैं। इसी वजह से अब हर कोई उनके नए गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

यह भी पढ़ें:- Brahmastra BO Collection: क्या नहीं चल पाया बॉलीवुड के ब्रह्मास्त्र का जादू? जानें फिल्म की कमाई का लेखा-जोखा
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed