फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh reveals best compliment he received for his performance in Rocky aur Rani Kii Prem Kahaani

Ranveer Singh: 'रॉकी और रानी' के बाद रणवीर सिंह को मिल रहे हैं लव लेटर्स, एक्टर ने किया खुलासा

Tue, 08 Aug 2023 09:52 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 08 Aug 2023 09:52 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh reveals best compliment he received for his performance in Rocky aur Rani Kii Prem Kahaani
रणवीर सिंह - फोटो : social media

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन करण जौहर ने किया है। रणवीर के अपोजिट फिल्म में आलिया भट्ट नजर आई हैं। अपने अभिनय के लिए रणवीर की खूब तारीफ हो रही है। हाल ही में एक्टर ने इस फिल्म के लिए मिले अब तक के बेस्ट कॉम्पलिमेंट के बारे में खुलासा किया। 

विज्ञापन


दर्शकों को कहा शुक्रिया
रणवीर सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक सवाल-जवाब का सैशन रखा। इस दौरान उन्होंने कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। एक्टर से एक फैन ने पूछा कि उन्हें अब तक सबसे अच्छा कॉम्प्लिमेंट क्या मिला है? एक्टर ने जवाब दिया, 'जिस तरह तारीफ हो रही हैं, मैं अभिभूत हूं। लंबे लंबे लव लेटर्स मिल रहे हैं। बहुत शुक्रगुजार हूं सभी का।'
विज्ञापन


The Great Indian Wedding Race: अब शुरू हुई डेस्टिनेशन वेडिंग की रेस, शादी होने वाली है तो पढ़िए ये खुशखबरी
विज्ञापन
विज्ञापन


मुश्किल था डांस करना
सैशन के दौरान एक्टर से 'ढिंढोरा बाजे रे' में उनके कथक के बारे में भी सवाल पूछा गया। इस पर एक्टर ने खुलासा किया कि इस गाने की तैयारी करने में उन्होंने काफी वक्त लिया। रणवीर ने कहा, 'इसकी तैयारी में करीब महीनाभर लग गया। यह थोड़ा मुश्किल था।'
दुखद: 'द एक्सोरसिस्ट' के निर्देशक विलियम फ्रीडकिन ने दुनिया को कहा अलविदा, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

कलेक्शन हुआ सौ करोड़ पार
बता दें कि आलिया-रणवीर के अलावा फिल्म में शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन भी अहम रोल में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक प्रदर्शन कर रही है। फिल्म का कलेक्शन सौ करोड़ रूपये पार हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक RRKPK 100 करोड़ क्लब में शामिल होने  वाली इस साल की छठी हिंदी फिल्म है।
Celebs Expensive Gifts: करोड़ों का बंगला...लाखों की कार, जब इन सेलेब्स को मिले बेशकीमती उपहार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed