फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor target on Urfi Javed fashion sense said this big thing saying Bad Taste

Ranbir Kapoor: उर्फी जावेद के फैशन सेंस पर रणबीर कपूर का निशाना, 'बैड टेस्ट' बताते हुए कह दी ये बड़ी बात

Sat, 18 Mar 2023 04:59 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 18 Mar 2023 04:59 PM IST
सार

उर्फी जावेद का फैशन सेंस अब रणबीर कपूर के निशाने पर आ गया है। एक्टर ने इसे 'बैड टेस्ट' बताते हुए बड़ी बात कह दी है।
 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor target on Urfi Javed fashion sense said this big thing saying Bad Taste
रणबीर-उर्फी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उर्फी जावेद अपने अतरंगी आउटफिट की वजह से भले ही ट्रोलिंग का शिकार होती रहती हैं, लेकिन ये भी सच है कि वह सबका अटैंशन बखूबी ग्रैब करती हैं। बॉलीवुड सितारे भी उर्फी के फैशन सेंस पर प्रतिक्रिया देते नजर आते रहे हैं। जहां 'कॉफी विद करण' में रणवीर सिंह ने उर्फी की तारीफों के पुल बांधे, तो वहीं मसाबा ने उन्हें कमाल का बता दिया। वहीं अब रणबीर कपूर ने भी उर्फी के कपड़ों पर अपना रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन

करीना कपूर के चैट शो में पहुंचे रणबीर

बताते चलें कि रणबीर कपूर अपनी कजिन सिस्टर करीना कपूर खान के चैट शो 'व्हॉट विमेन वॉन्ट' का हिस्सा बने थे। इसी शो के एक सेगमेंट में करीना ने कुछ सेलेब्स की तस्वीरें दिखाईं जिसमें उनका चेहरा नहीं था। इस तरह रणबीर को सिर्फ कपड़े देख सितारों का फैशन सेंस जज करना था। करीना ने सेगमेंट में उर्फी जावेद की एक तस्वीर दिखाई जिसमें वो पर्पल कलर की ड्रेस पहने हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उर्फी जावेद को कपड़ों से लिया पहचान 

उर्फी जावेद के बिना चेहरे वाली तस्वीर को देख रणबीर कपूर ने पहले बेबो से पूछा, 'ये आप हो?' तो करीना ने कहा, 'काश होती, मुझे लगता है कि तुम जानते हो कि ये कौन है।' रणबीर वापस से फोटो को देखते हुए कहते हैं, 'ये उर्फी हैं?' इस पर बेबो हां में जवाब देती हैं। इसके बाद रणबीर कपूर ने उर्फी जावेद के स्टाइल को 'बैड टेस्ट' का टैग दे दिया।

विज्ञापन

रणबीर कपूर को नहीं भाता उर्फी का फैशन

रणबीर कपूर ने उर्फी जावेद के स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर कहा, 'मैं इस तरह के फैशन का बहुत बड़ा फैन नहीं हूं लेकिन मेरा मानना है कि हम आज जिस तरह की दुनिया में रह रहे हैं, अगर आप अपने आप में सहज हैं तो ठीक है।'

प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करते दिखे रणबीर 

करीना कपूर ने इस सेगमेंट में प्रियंका चोपड़ा की मेट गाला वाली तस्वीर दिखाई। इस फोटो में एक्ट्रेस का चेहरा नहीं था लेकिन इसे देखते ही रणबीर कपूर ने कहा, 'प्रियंका हमेशा कमाल की रही हैं। उनमें वो काबिलियत है और वो करती भी हैं। उनके पास वह आत्मविश्वास है। अगर आपको अपने आप पर विश्वास है तो आप कुछ भी पहन लें अच्छे ही दिखेंगे। मैं इसे अच्छा सेलेक्शन कहूंगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed