Ranbir kapoor: आलिया की प्राइवेट तस्वीरें लीक होने से रणबीर कपूर नाराज, एक्शन लेने की तैयारी में अभिनेता!
आलिया की प्राइवेट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने पर रणबीर कपूर नाराज हैं। रणबीर जल्द ही मीडिया पोर्टल के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी में हैं।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, बीते दिनों अभिनेत्री की कुछ प्राइवेट तस्वीरें एक न्यूज पोर्टल के दो लोगों ने चोरी-छिपे कैमरे में कैद कर ली थी और इसे पोस्ट भी कर दिया था। यह तस्वीरें तब की थीं, जब वह अपने कमरे में बैठी हुई थीं। इस बात पर आलिया भड़क गई थीं और इंस्टाग्राम पर न्यूज पोर्टल की जमकर क्लास लगाई थी। अब आलिया के पति और बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का रिएक्शन सामने आया है।
आलिया की प्राइवेट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने पर रणबीर कपूर नाराज हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर जल्द ही मीडिया पोर्टल के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी में हैं। फिलहाल, वह इन दिनों अपनी फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। साथ ही, आने वाली फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन में बिजी हैं।
Vijay Anand: भाई को बनाया स्टार, भांजी से की शादी, विवादों में रही इस फिल्ममेकर की जिंदगी
इस मामले की खबर रणबीर को आलिया के इंस्टा पोस्ट से पता चली, जिसके बाद अभिनेता ने अपने घर की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है, ताकि इस तरह की घटनाएं आगे ना हो। वह अपनी पत्नी की प्राइवेसी को लेकर काफी सख्त हैं। इस बात से रणबीर खुद उदास हैं, क्योंकि वह मीडिया से अक्सर अच्छे रिश्ते बनाते हैं, लेकिन इस बार की घटना को लेकर वह गंभीर हैं।
Selfiee Box Office Prediction: 'पठान' के सामने टिक पाएगी अक्षय कुमार की 'सेल्फी', पहले दिन कितनी होगी कमाई?
आलिया के साथ हुई घटना पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। अनुष्का शर्मा ने कहा था कि यह पहली बार नहीं है, जब इन लोगों ने ऐसी हरकत ही हो। करीब दो साल पहले भी हम लोगों ने उन्हें इस तरह की चोरी छिपे हमारी भी तस्वीरें लेते देखा था। वहीं, अर्जुन कपूर, करण जौहर और जान्हवी कपूर भी इस मामले में आलिया का समर्थन करते नजर आए।
Kanak Rele: पद्मभूषण-पद्मश्री से सम्मानित क्लासिकल डांसर कनक रेले का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस