फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ranbir kapoor and katrina kaif starrer jagga jasoos trailer released

'जग्गा जासूस' का ट्रेलर आया, कैटरीना से ज्यादा रणबीर पर फोकस

Thu, 29 Jun 2017 05:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Thu, 29 Jun 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor and katrina kaif starrer jagga jasoos trailer released
रणबीर कपूर

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'जग्गा जासूस' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कैटरीना, रणबीर से पूछती हैं, 'तुम्हारा नाम क्या है?' इसके बाद रणबीर गाना गाने लगते हैं। दरअसल, वो फिल्म में हकलाते हैं और इसलिए कहते हैं, 'बगीचे में कुछ फूल देर से खिलते हैं इसलिए मेरे वर्ड्स भी सो सो के निकलते हैं।' इसलिए वो गाते हुए बातें करते नजर आएंगे।

विज्ञापन


ट्रेलर में जहां कॉमेडी देखने को मिल रही है वहीं, इसमें सीरियस साइड भी दिखाई गई है। रणबीर इसमें अपने पिता की खोज करने निकलते हैं जिनके बारे में कहा जाता है कि उनकी रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है। लेकिन रणबीर इस पर विश्वास नहीं करते।
विज्ञापन


ट्रेलर के बीच में गाने भी चल रहे हैं। कैटरीना से ज्यादा फिल्म में रणबीर पर फोकस किया गया है और ट्रेलर में भी उन्हीं का रोल ज्यादा दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'जग्गा जासूस' कैटरीना के जन्मदिन से दो दिन पहले यानि 14 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट को सात बार बदला जा चुका है लेकिन अब इसकी रिलीज डेट फाइनल हो चुकी है।


आपको बता दें फिल्म 'जग्गा जासूस' के डायरेक्टर अनुराग बसु पहले इस फिल्म को 7 अप्रैल को रिलीज करने वाले थे लेकिन गाने और कुछ सीन्स की शूटिंग की वजह से फिल्म की डेट को आगे बढ़ाया गया। एक के बाद एक गाने और पोस्टर आने के बाद दर्शक इस फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

देखें वीडियो- 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed