फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ramgopal verma short film meri beti sunny leone banna chaahti hai released on youtube

यूट्यूब पर रिलीज हुई 'मेरी बेटी सनी लियोन बनना चाहती है'

Sun, 04 Jun 2017 05:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Sun, 04 Jun 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
ramgopal verma short film meri beti sunny leone banna chaahti hai released on youtube
'मेरी बेटी सनी लियोन बनना चाहती है'

बॉलीवुड फिल्मों के डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा की शॉर्ट फिल्म 'मेरी बेटी सनी लियोन बनना चाहती है' यूट्यूब पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में पॉर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी सनी लियोन के जीवन से जुड़े कई पहलू दिखाए गए हैं। हालांकि ये पूरी तरह से उनकी कहानी नहीं है। इसमें बताया गया है कि एक लड़की पॉर्न स्टार बनना चाहती है और कैसे उसे इसके लिए अपने घर वालों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में बंद कमरे में हुई माता-पिता और उनकी बेटी के बीच बातचीत को दिखाया है। 

विज्ञापन


फिल्म देखने के बाद मन में कई तरह के सवाल खड़े होते हैं जो किसी को असहज महसूस करा सकते हैं। कई लोगों ने तो फिल्म की तारीफ की है लेकिन कुछ ने इसे वाहियात बताते हुए इसका खंडन किया है।
विज्ञापन


ये शॉर्ट फिल्म बाकी फिल्मों से काफी अलग है। रामू ने इसमें बेहद बोल्ड तरीके से अपनी बात रखी है। फिल्म में मकरंद देश पांडे, दिव्या जगदले और नैना गांगुली अहम किरदारों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि महिला दिवस के मौके पर रामू ने सनी को लेकर कई आपत्तिजनक ट्वीट किए थे। उन्होंने ट्वीट किया था कि सभी महिलाएं अपने पतियों को उसी तरह से सुख दें जैसे सनी लियोन देती हैं। इसके बाद सनी ने भी उन्हें करारा जवाब दिया था।

देखें वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed