यूं तो आप अपने चहेते बॉलीवुड स्टार्स के बारे में काफी कुछ जानते होंगे लेकिन शायद ही आपको उनकी अजीबो-गरीब आदत के बारे में पता हो। इतना ही नहीं कुछ सितारों की आदतें तो अब उनकी सनक बन चुकी हैं जिन्हें वो चाहकर भी बदल नहीं पा रहे। तो देर किस बात की आइए जानते हैं बॉलीवुड स्टार्स की ये आदतें जिनके बारे में जानकर शायद आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।
आमिर-अमिताभ जैसे बड़े सेलीब्रेटीज की ऐसी अजीबोगरीब आदतें, हंस पड़ेंगे आप
सनी लियोन
सनी लियोन को बार-बार अपने पैर धोने की आदत है। वो हर 15 मिनट बाद अपने पैर धोती हैं।
करीना कपूर
अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर फेमस रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान को नाखून चबाने की आदत है।
शाहिद कपूर
आपको शायद जानकर हैरानी हो कि लड़कियों के फेवरेट एक्टर शाहिद कपूर को कॉफी की लत है। वो दिन में करीब 10 कप कॉफी पी लेते हैं।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान जूतों के दीवाने हैं। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो दिन में सिर्फ एक बार अपने जूते उतारते हैं और कई बार तो वो जूते पहनकर ही सो जाते हैं।