समीरा रेड्डी जब फिल्मों में आईं तो सभी ने यही कहा कि वो बहुत आगे तक जाएंगी...आखिरकार उनकी अदाओं और एक्टिंग ने लोगो को अपना दीवाना जो बना दिया था...लेकिन कुछ सालों बाद वो
बॉलीवुड से
गायब हो गईं।
या तो बॉलीवुड में उनको खास फिल्में नहीं मिलीं या यूं कहें कि उन्हें बॉलीवुड रास नहीं आया क्योंकि चंद हिंदी फिल्में करने के बाद समीरा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में चली गईं।
समीरा ने अपने करियर की शुरुआत गजल सिंगर पंकज उधास की म्यूजिक वीडियो 'और आहिस्ता' से की थी, जिसमें उनकी मासूम अदायगी को काफी पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म एक तमिल फिल्म थी।
इसके बाद 2002 में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। बॉलीवुड में उन्होंने 'मैंने दिल तुझको दिया', 'डरना मना है', 'मुसाफिर, 'नो एंट्री' और 'टैक्सी नंबर 9211' जैसी फिल्मों में काम किया।
2014 में समीरा रेड्डी ने एक प्राइवेट सेरेमनी के दौरान एक बिजनेसमैन से शादी कर ली। शादी के बाद से उन्होंने फिल्मों की तरफ मुड़कर नहीं देखा। 4-5 सालों से समीरा रेड्डी फिल्मों से दूर हैं।