{"_id":"653769b96fd9cdaf5c0452a5","slug":"ramayana-fame-arun-govil-injured-while-shooting-for-upcoming-film-notice-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arun Govil: 'रामायण' फेम अरुण गोविल फिल्म 'नोटिस' की शूटिंग के दौरान हुए चोटिल, जीप ने मारी टक्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Arun Govil: 'रामायण' फेम अरुण गोविल फिल्म 'नोटिस' की शूटिंग के दौरान हुए चोटिल, जीप ने मारी टक्कर
Tue, 24 Oct 2023 12:22 PM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:22 PM IST
सार
'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए अरुण गोविल को चोट लग गई है। अरुण गोविल हाल ही अपनी नई फिल्म 'नोटिस' की शूटिंग कर रहे थे, और उसी दौरान वह चोटिल हो गए।
विज्ञापन
अरुण गोविल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
-
- 3
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए अरुण गोविल को चोट लग गई है। अरुण गोविल हाल ही अपनी नई फिल्म 'नोटिस' की शूटिंग कर रहे थे, और उसी दौरान वह चोटिल हो गए। हालांकि अरुण गोविल ठीक हैं। पर शूट के दौरान वह काफी दर्द में थे।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'नोटिस' के प्रोड्यूसर और एक्टर आदित्य प्रताप रघुवंशी ने बताया कि एक अहम सीन की शूटिंग के दौरान अरुण गोविल घायल हो गए। सीन के मुताबिक, नारायण गुप्ता बने अरुण गोविल को एक अधिकारी हिरासत में लेने आता है। इसी सीन में जीप के ड्राइवर ने रिवर्स लेते हुए अरुण गोविल की कोहनी में जोरदार चोट मार दी। सेट पर हर कोई घबरा गया, और टीम अरुण गोविल की मदद को दौड़ी। लेकिन अरुण गोविल ने चोट लगने के बाद भी शूटिंग जारी रखी।
विज्ञापन
बता दें कि फिल्म 'नोटिस' में अभिनेता अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया के साथ नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी को रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' में राम और सीता के रोल में खूब पसंद किया गया था। लोग आज भी इन्हें असल जिंदगी में पूजते हैं। फैंस 'नोटिस' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अरुण गोविल ने हाल ही फिल्म के लिए अपना हिस्सा शूट किया।
विज्ञापन