फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramayana Actress Lara Dutta Approched for Kaikeyi Role in Nitesh Tiwari Film as per report

Ramayan: नितेश तिवारी की 'रामायण' में नजर आएंगी लारा दत्ता? फिल्म को लेकर आई नई जानकारी!

Mon, 15 Jan 2024 11:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 15 Jan 2024 11:45 PM IST
सार

फिल्म में लारा दत्ता कैकेयी का किरदार निभाती हुई नजर आ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रामयण के किरदार के लिए अभिनेत्री से संपर्क किया गया है।

विज्ञापन
Ramayana Actress Lara Dutta Approched for Kaikeyi Role in Nitesh Tiwari Film as per report
लारा दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म रामायण की चर्चा पिछले कई दिनों से लगातार चल रही है। हर दिन इस फिल्म को लेकर कोई न कोई नई जानकारी सामने आ रही है। इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो अब फिल्म में एक नई एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। 

विज्ञापन

Thangalaan: चियान विक्रम की फिल्म 'थंगालान' का इंतजार खत्म, मेकर्स ने की नई रिलीज डेट की घोषणा

विज्ञापन

लारा निभाएंगी कैकेयी का किरदार?

फिल्म में लारा दत्ता कैकेयी का किरदार निभाती हुई नजर आ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रामयण के किरदार के लिए अभिनेत्री से संपर्क किया गया है। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि नितेश फिल्म की कास्ट के लिए ऐसे कलाकारोें की तलाश में हैं जो संबंधित पात्रों को निभाने में सक्षम हों। सूत्र के मुताबिक नितेश का मानना है कि लारा दत्ता राजा दशरथ की तीसरी पत्नी कैकेयी की भूमिका निभाने के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं।

बॉबी से भी किया गया संपर्क?

वहीं, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि हनुमान के किरदार के लिए सनी देओल से बातचीत अंतिम चरण में है। हालांकि, अभी तक एक्टर ने फिल्म साइन नहीं की है। इसके अलावा इसमें यह भी बताया गया है कि बॉबी देओल को कुंभकर्ण की भूमिका निभाने के लिए अप्रोच किया जा रहा है, लेकिन अभिनेता ने अब तक इस फिल्म को लेकर हामी नहीं भरी है। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से आगे बताया गया है कि वे अगले दो महीनों में इस फिल्म पर फैसला करेंगे। गौरतलब है कि एनिमल की सफलता के बाद बॉबी के पास इस समय प्रस्तावों की बाढ़ सी आ गई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉबी साउथ की फिल्म कांगुआ में विलेन के रोल मं नजर आने वाले हैं।
Ram Mandir: मंगेशकर परिवार भी होगा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा, आशा भोसले-उषा मंगेशकर को मिला निमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed