फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ram setu movie trailer twitter review akshay kumar nushrratt bharuccha and jacqueline fernandez film

Ram Setu Twitter Review: राम सेतु का ट्रेलर देख लोगों ने उड़ाया अक्षय का भयंकर मजाक, बोले- कहना क्या चाहते हो

Tue, 11 Oct 2022 02:35 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 11 Oct 2022 02:35 PM IST
सार

फिल्म की कहानी रामसेतु पर आधारित है, जो एक दमदार विषय है और इसकी तलाश में अक्षय कुमार निकल पड़े हैं। राम सेतु का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जो इस ट्रेलर को देखने के बाद खुश नहीं हैं। 

विज्ञापन
ram setu movie trailer twitter review akshay kumar nushrratt bharuccha and jacqueline fernandez film
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय कुमार की जिस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, उसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। आज यानि 11 अक्टूबर को सुबह से ही सोशल मीडिया पर राम सेतु ट्रेंड कर रहा है। ट्रेलर में अक्षय कुमार को उनकी टीम के साथ राम सेतु की खोज में दिखाया जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार का सामना राम सेतु से जुड़े एक राज से हुआ, जिसे वह सबके सामने लाना चाह रहे हैं। राम सेतु का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जो इस ट्रेलर को देखने के बाद खुश नहीं हैं। 

विज्ञापन

कैसा है ट्रेलर?
जाहिर है कि फिल्म की कहानी रामसेतु पर आधारित है, जो एक दमदार विषय है और इसकी तलाश में अक्षय कुमार निकल पड़े हैं। 2 मिनट 9 सेकंड के इस ट्रेलर खूब सारा एक्शन, थ्रिलर और रोमांच नजर आ रहा है। ट्रेलर की शुरुआत में ही दिखाया गया है कि यह देश राम के नाम से चलता है, लेकिन सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से रामसेतु तोड़ने की मांग की है। इन सबके बीच अक्षय कुमार को 'रामसेतु' की तलाश में क्या-क्या परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसकी झलक आगे ट्रेलर में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का क्या कहना है
फिल्म रामसेतु पर लोगों का मिला-जुला रिएक्शन आ रहा है। तमाम लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है तो वहीं कुछ लोग इसको लेकर काफी नकारात्मक प्रक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग रामसेतु को बायकॉट भी कर रहे हैं। वहीं कई लोगों को ट्रेलर के अंत में अक्षय का हाथ में बड़ा सा पत्थर उठाना अजीब सा लग रहा है। 





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed