फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram Setu actor Akshay Kumar is fed up of people criticising him for working too much

Akshay Kumar: आलोचकों को अक्षय कुमार ने दिया करारा जवाब, बोले-ऐसे ही फिल्में करूंगा, किसी की चोरी नहीं करता

Sun, 13 Nov 2022 12:25 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 13 Nov 2022 12:25 AM IST
सार

बता दें कि इस वर्ष अक्षय कुमार की चार फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। इनमें, बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षा बंधन और राम सेतु शामिल हैं। वहीं, एक्टर की एक फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है।

विज्ञापन
Ram Setu actor Akshay Kumar is fed up of people criticising him for working too much
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अक्षय कुमार अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। अक्षय कुमार की इस वर्ष एक के बाद एक चार फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। हालांकि, अक्षय की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं किया है। इसके चलते कई बार सोशल मीडिया पर अक्की ट्रोल्स के निशाने पर भी आ चुके हैं। अक्सर अक्षय को लेकर आलोचना होती है कि वह इतनी सारी फिल्में क्यों करते हैं! हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने ऐसे सवाल करने वालों को जवाब दिया है। 

विज्ञापन


सिनेमाघरों में रिलीज हुईं चार फिल्में
बता दें कि इस वर्ष अक्षय कुमार की चार फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। इनमें, बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षा बंधन और राम सेतु शामिल हैं। वहीं, एक्टर की एक फिल्म ('कठपुतली') ओटीटी पर रिलीज हुई है। इन सभी फिल्मों में किसी ने भी ऐसा कमाल नहीं किया है, जिसकी उम्मीद अक्षय कुमार की फिल्मों से की जाती है। कई बार लोग खिलाड़ी कुमार की आलोचना करते हुए कहते हैं कि वह इतनी सारी फिल्में क्यों करते हैं? इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षय कुमार ने कहा है कि उन्हें यह बात बिल्कुल समझ नहीं आती है कि लोगों को उनके काम करने से आखिर क्या दिक्कत है? 
विज्ञापन

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने खुद छोड़ी ‘हेराफेरी’ सीरीज की तीसरी कड़ी, इन दो हिट फिल्मों के सीक्वल से भी इंकार
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे भी जारी रखेंगे ज्यादा फिल्में करना!
एक बातचीत के दौरान जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि वह इतना काम क्यों करते हैं कि एक साल में उनकी चार से पांच फिल्में रिलीज हो गईं? इस पर अक्षय ने कहा, 'आप मुझे बताओ, क्या यहां मौजूद कोई भी शख्स अपने बच्चों से पूछता है कि वह इतना काम क्यों करता है?' अक्षय ने आगे कहा, 'लोग अक्सर पूछते हैं कि इतना जुआ क्यों खेलता है? या इतनी पीता क्यों है? लेकिन, कोई अगर ज्यादा काम करता है तो कौन सवाल करता है भला?' अक्षय कुमार ने साल भर में चार-पांच फिल्मों करने का बचाव करते हुए कहा कि वह आगे भी इसी तरह फिल्म करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं साल में चार फिल्में करता हूं। मैं विज्ञापन करता हूं। यह भी सुनिश्चित है। मैं ज्यादा काम करता हूं, लेकिन मैं किसी की चोरी नहीं कर रहा।' 
Black Panther 2 Box Office Collection: दूसरे दिन भी 'ब्लैक पैंथर 2' का रहा जलवा, इतना किया कलेक्शन

पुराने बयान पर दिया स्पष्टीकरण
खिलाड़ी ने आगे कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि मुझसे पूछा जाता है कि मैं इतना जल्दी क्यों उठता हूं? सुबह उठने के लिए ही होती है। कुछ लोग पूछते हैं कि इतना जल्दी क्यों सो जाता हूं? अरे बेवकूफ, रात को आदमी सोता है।' अक्षय कुमार ने कहा, 'मुझे नहीं समझ आता कि मैं क्या गलत कर रहा हूं। मैं काम करता हूं, जिसे मौका मिले, आखिर कौन काम नहीं करेगा। मैं चार फिल्में करूंगा। जरूरत होगी तो 50 दिन दूंगा और जरूरत होगी तो 90 दिन भी दूंगा।' अक्षय कुमार ने बातचीत के दौरान अपने उस बयान पर भी स्पष्टीकरण दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह 40 दिन में शूटिंग पूरी कर लेते हैं। अक्षय ने कहा कि इस बात का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने कहा कि फिल्म को इससे ज्यादा वक्त लगता है, औसतन 80 से 90 दिन लग जाते हैं। 

Uunchai: अनुपम खेर को नहीं मिला 'ऊंचाई' का टिकट, वीडियो शेयर कर बोले- कुछ भी हो सकता है...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed