रकुल-जैकी ने मनाई शादी की दूसरी सालगिरह, रोमांटिक वीडियो शेयर कर दी एक दूसरे को बधाई
Rakulpreet celebrating 2nd weddding anniversary: आज रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की दूसरी सालगिरह है। इस खास मौके पर कपल ने एक- दूसरे पर सोशल मीडिया के जरिए जमकर पर प्यार लुटाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रकुलप्रीत ने किया जैकी का शुक्रिया
रकुलप्रीत और जैकी भगनानी की शादी को दो साल पूरे हो चुके हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पेशल मूमेंट्स इंजॉय करते देखा जाता है। अब शादी की सालगिरह पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर पर जैकी को विश किया।
रकुलप्रीत ने लिखा 'मेरे प्यार को शादी की दूसरी सालगिरह की शुभकामनाएं, तुम बिल्कुल मेरे सपनों की तरह हो। तुम्हारे साथ रहना सपनों जैसा ही है। तुम मेरा सबसे बड़ा सपोर्ट और सबसे अच्छे दोस्त हो। इन सबके साथ ही एक नर्म दिल इंसान हो। तुम्हारा जीवन जीने की तरीके पर मुझे बहुत गर्व है। मेरे जीवन को प्यार,हंसी और रोमांच से भरने के लिए शुक्रिया। उम्मीद करती हूं कि आने वाले कई साल हम मिलकर खूबसूरत यादें बनाते रहें।'
अभिनेता और फिल्म निर्माता जैकी भगनानी ने भी अपनी पत्नी रकुलप्रीत के लिए एक खूबसूरत पोस्ट शेयर की। जैकी ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह के मौके पर लिखा 'तुम्हारी मेरी जिंदगी में जगह को शब्दों में लिख पाना मुश्किल है। मैं शायद कभी पूरी तरह से यह नहीं बता सकता कि तुम मेरे लिए क्या हो, लेकिन आज मैं बस तुम्हें अपने जीवन में होने के लिए, मेरी एक अच्छी दोस्त बनने और मेरी होने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।'
आगे जैकी ने कहा, ' दो साल दो पल की तरह थे। क्योंकि उनके साथ बिताया हर पल समय को रोक देता है।' इसके साथ ही उन्होंने रकुल को सालगिरह की बधाई दी।
आपको बता दें कि रकुलप्रीत और जैकी कभी एक-दूसरे के पड़ोसी थे। दोनों कोविड लॉकडाउन के समय नजदीक आए। इसके बाद कॉमन फ्रेंड के जरिए एक दूसरे से मिलते रहे। धीरे-धीरे उन्हें प्यार हो गया। 2021 में कपल मे अपने रिश्ते को फैंस के सामने उजागर किया। इसके ठीक तीन साल बाद 21 फरवरी 2024 को गोवा में एक निजी समारोह में शादी की।