फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rakshree production movie hum chaar is ready to release

राजश्री प्रोडक्शन ने किया पारिवारिक फिल्मों से किनारा, 4 न्यूकमर कलाकारों संग बना रहे ऐसी फिल्म

Tue, 11 Dec 2018 09:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Dec 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
rakshree production movie hum chaar is ready to release
hum chaar

राजश्री प्रोडक्शंस की नई फिल्म से चार नए कलाकार डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का नाम 'हम चार' है। अभिषेक दीक्षित द्वारा निर्देशित फिल्म में प्रीत कामानी, अंशुमन मल्होत्रा सिमरन शर्मा और तुषार पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन


फिल्म 2019 की शुरुआत में रिलीज होगी। यह राजश्री बैनर की 58वीं फिल्म होगी। इसमें आज की दुनिया को दिखाया जाएगा। राजश्री प्रोड्क्शन जहां अब तक पारिवारिक फिल्मों के लिए जाना जाता है तो वहीं इस फिल्म की कहानी से परिवार गायब नजर आ रहा है। इसमें संयुक्त परिवार नहीं हैं बल्कि दोस्तों को एक परिवार की तरह दिखाया गया है।
विज्ञापन


निर्माता सूरज बड़जात्या ने कहा जब भी राजश्री अपने दरवाजे खोलता है तो यह कई न्यूकमर का घर बन जाता है। हमे गर्व है कि हम कई कलाकारों, निर्देशकों संगीतकारों, गायकों और तकनीशियनों के लिए पहला मंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा सिल्वर स्क्रीन पर हम मुख्य भूमिकाओं में नए चेहरों को पेश करने में गर्व महसूस करते हैं। अभिषेक दीक्षित ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में ही तय कर लिया था कि वह फिल्म में नए चेहरों को कास्ट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed