फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakhi Sawant talks about ending her case against Mika Singh do not want to die with burden fight with people

Rakhi Sawant: मीका संग लड़ाई खत्म करने पर राखी का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों से टकराव का बोझ लिए नहीं मरना चाहती

Fri, 16 Jun 2023 11:36 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 16 Jun 2023 11:36 PM IST
सार

राखी सावंत ने एक मीडिया संस्थान को कि उन्होंने मीका सिंह के खिलाफ अपना मामले को खत्म कर दिया है। राखी द्वारा अपने प्रशंसकों को बताया की अब वह जीवन में आगे बढ़ना चाहती हैं।

विज्ञापन
Rakhi Sawant talks about ending her case against Mika Singh do not want to die with burden fight with people
मीका सिंह और राखी सावंत - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री जहां पिछले काफी समय से अपने पति आदिल के साथ विवाद के कारण चर्चा में थी, वहीं वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार राखी मीका सिंह को माफ करने के लिए चर्चा बटोर रही हैं। मीका सिंह के खिलाफ राखी सावंत ने मामला दर्ज किया था, जिसमें बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनकी सहमति से साल 2006 की उनकी एफआईआर और गायक मीका सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप पत्र को रद्द कर दिया।

विज्ञापन

लाइफ में आगे बढ़ना चाहती हैं राखी
मीका सिंह को माफी देने के मामले में राखी सावंत ने हाल ही में ईटाइम्स टीवी से बातचीत की थी। इस बातचीत के दौरान राखी सावंत ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। राखी सावंत ने कहा, 'मीका मेरे शुभचिंतक बन गए।' राखी सावंत का कहना है, 'अभी वह मेरा दोस्त है। वह फोन करता है और मुझसे बहुत अच्छी तरह से बात करता है। कितने दिन लड़ते रहेंगे? मैं लोगों के साथ टकराव का बोझ लेकर नहीं मरना चाहती। अभी लाइफ में आगे जाना है मुझे।'
विज्ञापन

Bigg Boss OTT 2: 'मैं कुछ भी संस्कृति के खिलाफ नहीं होने दूंगा...,' बिग बॉस ओटीटी 2 पर सलमान खान की दो टूक
विज्ञापन
विज्ञापन


सुलझ गए मतभेद
एक पेज के हलफनामे में, राखी सावंत के वकील आयुष पासबोला ने कहा, 'मेरी दिनांक 11-06-2006 की शिकायत के आधार पर, ओशिवारा पुलिस स्टेशन ने धारा 354 के तहत दंडनीय अपराधों के लिए याचिकाकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद और समय के साथ, याचिकाकर्ताओं और मैंने अपने सभी मतभेदों को सही ढंग से सुलझा लिया है और महसूस किया है कि पूरा विवाद हमारी ओर से गलतफहमी और गलत धारणा के कारण उत्पन्न हुआ था।'
Shahid Kapoor: क्या आने वाला है 'जब वी मेट' का दूसरा पार्ट? शाहिद कपूर ने इम्तियाज अली संग फिल्म पर दिया हिंट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed