फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakhi Sawant Share Romantic Video with Adil On Instagram after he refuse about marriage Users Start Trolling h

Rakhi Sawant: आदिल के शादी से इंकार के बाद रोईं थीं राखी, अब साझा किया रोमांटिक वीडियो, यूजर्स बोले- ड्रामा

Mon, 16 Jan 2023 01:58 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 16 Jan 2023 01:58 PM IST
सार

बॉलीवुड ड्रामा क्वीन ने राखी सावंत इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिनों आदिल ने राखी से शादी को लेकर इंकार कर दिया था, जिसके बाद राखी मीडिया के सामने रोते हुई नजर आई थी।

विज्ञापन
Rakhi Sawant Share Romantic Video with Adil On Instagram after he refuse about marriage Users Start Trolling h
Rakhi Sawant-adil khan durrani - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपनी दूसरी शादी को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। जहां एक तरफ राखी सावंत का कहना है कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड आदिल से शादी कर ली है। वहीं दूसरी ओर आदिल का कहना था कि उसने राखी से शादी नहीं की।  जिसके बाद राखी मीडिया के सामने रोते हुए दिखाई दी थी। लेकिन हाल ही में राखी ने आदिल के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। जिसके बाद यूजर्स ने उनके इस वीडियो पर रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन

Rakhi Sawant Share Romantic Video with Adil On Instagram after he refuse about marriage Users Start Trolling h
Rakhi Sawant-adil khan durrani - फोटो : सोशल मीडिया

आदिल के साथ रोमांटिक हुई राखी
दरअसल, जहां एक दिन पहले ड्रामा क्वीन मीडिया के सामने रोते हुए नजर आईं थी। वहीं, दूसरे दिन राखी ने आदिल के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो साझा किया है।  जिसमें राखी सावंत आदिल के बेहद करीब नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों एक दूसरे को किस भी कर रहे हैं।  राखी सावंत के द्वारा इस वीडियो को साझा करने के बाद सभी यूजर्स बेहद हैरान और परेशान नजर आए।  जिसके बाद यूजर्स लगातार कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 



ये भी पढ़े-दो साल में ही टूट गई थी गोविंदा की इस भांजी की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

Rakhi Sawant Share Romantic Video with Adil On Instagram after he refuse about marriage Users Start Trolling h
Rakhi Sawant-adil khan durrani - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर्स ने किया राखी को ट्रोल
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स लगातार राखी को ट्रोल कर रहे हैं।  जिसमें से एक यूजर ने लिखा ये चल क्या रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- कभी हंस रही हो तो कभी रो रही हो.. समझ में नहीं आ रहा है ये चल क्या रहा है। एक और यूजर ने लिखा- यह क्या फालतू ड्रामा है। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने इसे साफ तौर पर पब्लिसिटी स्टंट बताया है। 

ये भी पढ़े-Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक के बाद मंडली को लगा एक और झटका, फिनाले से पहले ही साजिद खान ने कहा शो को अलविदा

विज्ञापन

Rakhi Sawant Share Romantic Video with Adil On Instagram after he refuse about marriage Users Start Trolling h
Rakhi Sawant-adil khan durrani - फोटो : social media

7 महीने पहले शादी का किया दावा
आपको बता दें बीते दिनों राखी सावंत ने आदिल के साथ शादी की कुछ फोटोज साझा की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि 7 महीने उन्होंने पहले आदिल के साथ निकाह किया था। यहां तक कि राखी ने यह भी बताया था कि उन्होंने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया था। हालांकि आदिल ने साफ तौर पर इस शादी को लेकर इंकार कर दिया था। जिसके बाद राखी मीडिया के सामने बुरी तरह रोते हुए नजर आई थी और कहा था कि आदिल ने मुझे धोखा दिया है। हालांकि अब आदिल ने इस शादी को कबूल कर लिया है। राखी और आदिल अक्सर एक साथ मीडिया के सामने नजर आते हैं।  इससे पहले राखी अपनी पहली शादी को लेकर भी काफी लंबे समय तक चर्चा में बनी रही थीं। 

ये भी पढ़े-Bigg Boss 16: घर से बाहर जाते हुए सबको भावुक कर गए अब्दु रोजिक, शिव का हुआ रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed