{"_id":"62dbd1db4f576e52db3bbcde","slug":"rakhi-sawant-reveals-get-only-bold-and-kissing-scene-in-films-and-television-project-talk-about-nepotism","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rakhi Sawant: बोल्ड सीन ऑफर करने वाले फिल्ममेकर्स पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- 'मेरे पापा-दादा...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rakhi Sawant: बोल्ड सीन ऑफर करने वाले फिल्ममेकर्स पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- 'मेरे पापा-दादा...'
Sat, 23 Jul 2022 04:48 PM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 23 Jul 2022 04:48 PM IST
सार
राखी सावंत बॉलीवुड इंडस्ट्री की एंटरटेनमेंट क्वीन हैं, जो किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं और अब राखी ने एक इंटरव्यू दिया है।
विज्ञापन
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राखी सावंत अपनी निजी जिंदगी की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों राखी आदिल दुर्रानी नाम के शख्स को डेट कर रही हैं। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं लेकिन अब राखी ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग से लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग तक पर खुलकर बात की है। राखी ने बताया है कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ किंसिंग और रेप सीन्स ही ऑफर होते हैं।
विज्ञापन
ट्रोल्स को राखी का जवाब
राखी सावंत ने अपने इंटरव्यू में लोगों से मिलने वाली आलोचनाओं पर बात करते हुए बताया कि वह ट्रोलिंग की परवाह नहीं करती हैं। लोग उन्हें सिर्फ गाली दे सकते हैं नुकसान नहीं पहुंचा सकते। राखी के मुताबिक, ट्रोलिंग से उनका फायदा भी होता है। उन्होंने कहा कि अगर आप हमें ट्रोल नहीं करेंगे तो हम स्टार कैसे बनेंगे?
विज्ञापन
मैं नहीं बदलूंगी- राखी
इसके आगे राखी ने ये भी कहा कि लोग मुझे ज्यादा से ज्यादा गाली दे सकते हैं। वह मुझे मार नहीं सकते। कहा जाता है कि अगर कोई हमारे बारे में ज्यादा अच्छी बात करता है तो हमें शुगर हो जाता है और इसी तरह हमें थोड़ा कड़वा भी सुनना चाहिए। ट्रोलिंग की वजह से इंसान सुधरते हैं। लेकिन ये भी सच है कि मैं जैसी हूं वैसी ही रहूंगी। मैं बहुत ईमानदार हूं और मैं एक एंटरटेनर हूं। राखी ने ये भी बताया कि ट्रोलिंग से एक समय पर उनकी मां प्रभावित होती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
रेप और किसिंग सीन पर कही ये बात
राखी सावंत ने ये भी खुलासा किया है कि उन्हें फिल्मों में सिर्फ रेप और किसिंग सीन्स वाले रोल दिए जाते हैं। इस दौरान राखी ने अच्छे रोल न मिलने पर फिल्ममेकर्स को फटकार भी लगाई है। राखी ने ये भी कहा है कि अपनी डेब्यू फिल्म में कुछ एक्ट्रेस सलवार सूट पहनती है और दूसरी फिल्म में वह टू-पीस पर आ जाती है, जिससे उनकी आगे की फिल्में हिट हो जाती हैं। लेकिन हम कहां जाएं। हमारे पिता या दादा बॉलीवुड बैकग्राउंड से नहीं हैं। हम संघर्ष करने वाले हैं।