Rakhi Sawant: अपनी जिंदगी पर बनी फिल्म में पुलिसवाली का किरदार निभाएंगी राखी सावंत, भाई राकेश ने किया खुलासा
राखी सावंत तमाम परेशानियों के बाद अब अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने हाल ही में दुबई में एक्टिंग एकेडमी खोली है और अब एक फिल्म बनाने जा रही हैं।
विस्तार
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ चल रहे विवाद को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले राखी की मां का निधन और फिर उनकी शादीशुदा जिंदगी में बवाल, बीते कई महीने अभिनेत्री के लिए मुश्किल भरे रहे हैं। अब इन सबके बीच राखी से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है। वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनकी जिंदगी भी किसी ड्रामा फिल्म की कहानी से कम नहीं है, इसलिए अब वह अपनी जिंदगी पर बनी फिल्म में नजर आएंगी।
राखी सावंत तमाम परेशानियों के बाद अब अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने हाल ही में दुबई में एक्टिंग एकेडमी खोली है और अब एक फिल्म बनाने जा रही हैं। फिल्म के नाम का भी खुलासा हो चुका है। साथ ही इसका पोस्टर भी सामने आया है। राखी के भाई राकेश अपनी बहन के जीवन पर एक फिल्म बनाने की तैयारी हैं और इसका नाम 'राउडी राखी' होगा। राखी फिल्म का निर्देशन करेंगी और वह मुख्य भूमिका भी निभाएंगी। फिल्म के निर्माता गौरव होंगे।
Secrets of Love: इस दिन होगा रवि किशन का ओशो अवतार, सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
हाल ही में दिए इंटरव्यू में राखी के भाई निर्देशक राकेश ने कहा कि वह राखी के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में राखी का किरदार पुलिस वाली का होगा, जो राउडी हैं। राखी असल जिंदगी में भी एक राउडी हैं। पति आदिल खान के खिलाफ उनका मामला केवल उनका नहीं है। वह एक बड़े कारण के लिए लड़ रही हैं।
Bholaa Trailer: इंतजार हुआ खत्म! इस दिन रिलीज होगा अजय देवगन की 'भोला' का ट्रेलर
राखी ने अपने पति आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बीते दिनों राखी ने आरोप लगाए थे कि आदिल ने उनका यौन उत्पीड़न किया। दूसरी लड़की के लिए उन्हें धोखा दिया और उनके पैसों का गलत इस्तेमाल किया। इसके बाद पुलिस ने सात फरवरी को आदिल को गिरफ्तार किया। अब सोशल मीडिया पर लगातार अभिनेत्री आदिल के राज खोलती नजर आती हैं।
Sri Movie: श्रीकांत बोला की बायोपिक 'श्री' का टीजर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म