‘समय रैना के शो में जाने के लिए तरस रहे हो’, राखी सावंत ने खोली काॅमेडियन सुनील पाल की पोल; बताया 25 लाख का सच
Rakhi Sawant Exposes Comedian Sunil Pal: बीते दिनों कॉमेडियन सुनील पाल ने कहा था कि समय रैना ने उन्हें शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में शामिल होने के लिए 25 लाख रुपये ऑफर किए। इस बात की सच्चाई अब राखी सावंत ने बता दी है।
विस्तार
सुनील पाल अक्सर ही स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना को टारगेट करते हैं। वह समय रैना की कॉमेडी को पसंद नहीं करते हैं, क्योंकि वह गालियों का खूब इस्तेमाल करते हैं। इतने मतभेदों के बावजूद भी सुनील पाल का कहना है कि समय रैना ने उन्हें शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में आने के लिए 25 लाख रुपये ऑफर किए। इसके बावजूद वह शो का हिस्सा नहीं बनेंगे। अब राखी सावंत ने सुनील पाल की पोल खोल दी है।
राखी सावंत ने कहा- दो लाख देंगे तो शो में जाओगे
एक वायरल वीडियो में सुनील पाल को लेकर राखी सावंत कहती हैं, ‘ये सुनील पाल बहुत बड़ी-बड़ी फेंकता है। वो बोल रहे हैं कि समय रैना ने 25 लाख ऑफर किए तो भी शो में नहीं गए। अरे भाई, आपको वो दो लाख भी देंगे तो आप समय रैना के शो में जाओगे। आप समय रैना के शो में जाने तरस रहे हो।’
राखी आगे कहती हैं, ‘उसने आपको नहीं बुलाया है। समय रैना ने मुझे बुलाया है। मैं पहले सीजन में भी गई थी। इस सीजन में भी जाऊंगी।’
विज्ञापन विज्ञापन
समय रैना के शो को लेकर सुनील पाल ने क्या कहा था?
गुरुवार को कॉमेडियन सुनील पाल एक इवेंट में शामिल हुए थे। इस इवेंट से उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कहते हैं, ‘समय रैना ने मुझसे बात की थी, 25 लाख देने की बात भी कही थी लेकिन मैंने कहा कि मैं गाली नहीं दूंगा। इस पर वह बोला कि सर आप गाली मत देना।’ इस तरह से सुनील पाल ने जताया था कि वह ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में नहीं जाएंगे।
कहां देख सकते हैं ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’
समय रैना का शो की बात करें तो यह नेटफ्लिक्स और यूट्यूब दोनों प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होता है। जहां नेटफ्लिक्स पर आने वाला शो बिना विज्ञापनों के रहता है, वहीं यूट्यूब वाले वर्जन में बीच-बीच में विज्ञापन आते हैं।