{"_id":"5b6d437e4f1c1b0b578b47c7","slug":"rakesh-roshan-inspired-by-aamir-khan-lagaan-for-koi-mil-gaya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को देखने के बाद राकेश रोशन ने बनाई थी 'कोई मिल गया', 15 साल बाद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को देखने के बाद राकेश रोशन ने बनाई थी 'कोई मिल गया', 15 साल बाद किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवु़ड के शानदार कलाकार और फिल्ममेकर राकेश रोशन ने अपनी फिल्म 'कोई मिल गया' को रिलीज हुए 15 साल बीत जाने के बाद इस फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है। यह बात जानकर सिनेप्रेमी सहित ऋतिक रोशन के फैंस भी हैरान रह जाएंगे। जी हां फिल्म 'कोई मिल गया' ने हाल ही में अपने 15 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर राकेश रोशन ने खुलासा किया है कि उन्हें इस फिल्म को बनाने की प्रेरणा आमिर खान अभिनीत फिल्म से मिली।
मीडिया से बात करते हुए राकेश रोशन ने कहा- 'साल 2001 में आई आमिर खान की फिल्म 'लगान' को देखकर मुझे 'कोई मिल गया' बनाने की प्रेरणा मिली। 'लगान' को देखने के बाद मुझे एहसास हुआ कि मुझे भी कुछ हटकर सोचना चाहिए।' राकेश रोशन ने अपनी बात को विस्तार से बताते हुए कहा है- 'जब मैंने फिल्म 'लगान' को देखा तो मुझे लगा कि मैं ऐसी फिल्म नहीं बना सकता। लेकिन मैंने यह तय कर लिया था कि मुझे भी मुख्यधारा से थोड़ा हटकर सोचना चाहिए। इसके बाद मैंने फिल्म कोई मिल गया बनाई।'

पता हो कि ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म 'कोई मिल गया'। साल 2003 में आई थी। यह फिल्म साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म को कई पुरस्कारों भी मिल चुके हैं। फिल्म कोई मिल गया ऋतिक रोशन के करियर की दूसरी फिल्म है।
वहीं बात करें आमिर खान की फिल्म 'लगान' की तो यह फिल्म भी साल 2001 की बड़ी ब्लॉकबास्टर फिल्मों में से एक थी। डायरेक्टर आशुतोष गोवरिकर द्वारा निर्देशित फिल्म 'लगान' को ना केवल भारतीयों के दिलों की जीता बल्कि यह आमिर की पहली ऐसी फिल्म है, जिसे अकादमी अवॉर्ड्स के लिए भेजा गया। फिल्म ने कई पुरस्कार अपने नाम किए हैं।