फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajpal Yadav Cheque Bounce Case Row Actor Share Major Revelation

राजपाल यादव के पास चुकाने के लिए थे पैसे, फिर चेक बाउंस केस में क्यों गए जेल? अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

Wed, 22 Apr 2026 09:53 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Wed, 22 Apr 2026 09:53 AM IST
सार

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case Row: बीते दिनों राजपाल यादव एक चेक बाउंस केस के कारण जेल गए थे। हाल ही में इस मामले पर अभिनेता ने दोबारा बात की। अपनी पूरी स्थिति को स्पष्ट किया है। 

विज्ञापन
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case Row Actor Share Major Revelation
राजपाल यादव - फोटो : इंस्स्टाग्राम@rajpalofficial

विस्तार

राजपाल यादव बीते दिनों एक चेक बाउंस केस काे लेकर चर्चा में रहे। उन्हें इस मामले में जेल की हवा भी खानी पड़ी। बॉलीवुड में भी कई लोगों ने उनकी आर्थिक मदद करने का वादा किया। हाल ही में अभिनेता राजपाल यादव ने बताया उनके पैसा चेक बाउंस केस में चुकाने के लिए पैसे थे, इसके बावजूद वह जेल गए। ऐसा करने की वजह भी राजपाल यादव ने बताई। 

विज्ञापन

राजपाल ने पूरे मामले को उसूलों से जोड़ दिया
हाल ही में राजपाल यादव ने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर अपनी कानूनी लड़ाई को लेकर बातचीत की है। उनसे पूछा गया कि 5 करोड़ चुकाने में दिक्कत तो उन्हें नहीं आनी चाहिए थी? इस पर राजपाल यादव कहते हैं, ‘सवाल ठीक यही है। जिस दिन लोग यह समझ जाएंगे, उस दिन वे मेरा पूरा मामला समझ जाएंगे। मुझे इसलिए जेल नहीं हुई कि मेरे पास पैसे नहीं थे। यह एक बड़े मुद्दे और उसूलों का मामला था।’ 

विज्ञापन

राजपाल यादव आगे कहते हैं, ‘अगर यह 5 करोड़ का मसला होता, तो 2012 में ही निपट जाता। इस 5 करोड़ ने 17 करोड़ को डुबाने का काम किया है।’  

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case Row Actor Share Major Revelation
राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
धोखाधड़ी से किया पूरी तरह इंकार 
राजपाल यह भी बताते हैं कि उनके साथ एक फिल्म प्रोजेक्ट में कुछ लोग जुड़े थे, जिन्होंने रिलीज में मुश्किल खड़ी की। वह कहते हैं, ‘फिल्म इंडस्ट्री में 100 फिल्मों में से 20 चलती हैं, 80 फेल हो जाती हैं। अगर कोई फिल्म फेल हो जाती है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि कोई धोखाधड़ी हुई है।’
इस वक्त राजपाल यादव जमानत पर जेल से बाहर हैं। उन्हें देश की न्याय व्यवस्था पर भरोसा है। अपने केस को लेकर वह कहते हैं, ‘यह लड़ाई मैंने शुरू नहीं की थी, लेकिन इसे मैं ही खत्म करूंगा।’ 

राजपाल यादव इन फिल्मों में आएंगे नजर
राजपाल यादव हाल ही में फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आए। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। इस फिल्म के अलावा राजपाल यादव सलमान खान की भी एक फिल्म में अभिनय करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed