{"_id":"63726c93d855614c94538871","slug":"rajkummar-rao-wants-to-have-a-daughter-like-shehnaaz-gill-says-in-actress-chat-show-desi-vibes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajkummar Rao: शहनाज गिल जैसी बेटी चाहते हैं राजकुमार राव, एक्ट्रेस के चैट शो 'देसी वाइब्स' में कही दिल की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rajkummar Rao: शहनाज गिल जैसी बेटी चाहते हैं राजकुमार राव, एक्ट्रेस के चैट शो 'देसी वाइब्स' में कही दिल की बात
Mon, 14 Nov 2022 10:00 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 14 Nov 2022 10:00 PM IST
सार
शहनाज गिल के शो 'देसी वाइब्स' में इस बार राजकुमार राव मेहमान बनकर आए। इस दौरान राजकुमार राव अपनी जिंदगी और करियर पर बात करते नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने अपने फ्यूटर किड्स का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
राजकुमार राव-शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेत्री शहनाज गिल अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने चुलबुले अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। फैंस एक्ट्रेस की इसी खूबी के दीवाने हैं। अब इस लिस्ट में एक्टर राजकुमार राव का नाम भी जुड़ गया है। अभिनेता राजकुमार राव भी शहनाज के साफ दिल और खुशमिजाज अंदाज को बेहद पसंद करते हैं। हाल ही में खुद उन्होंने यह बात कही है। बता दें कि शहनाज गिल अपने यूट्यूब चैनल पर चैट शो 'देसी वाइब्स' लेकर आई हैं। आज उन्होंने इस शो का पहला एपिसोड साझा किया है। इस दौरान वह राजकुमार राव के साथ दिलचस्प बातें करती नजर आईं।
विज्ञापन
Pakistani Actress: पाक एक्ट्रेस संग फैंस ने की बदतमीजी, एक झलक पाने के लिए भीड़ ने घेरा; भड़कीं अभिनेत्री
विज्ञापन
शुरू किया चैट शो
शहनाज गिल के शो 'देसी वाइब्स' में इस बार राजकुमार राव मेहमान बनकर आए। इस दौरान राजकुमार राव अपनी जिंदगी और करियर पर बात करते नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने अपने फ्यूटर किड्स का भी जिक्र किया। इस दौरान राजकुमार राव ने कहा कि वह शहनाज गिल जैसी एक बेटी चाहते हैं। दरअसल, एपिसोड के दौरान शहनाज ने राजकुमार राव से उनकी बेबी प्लानिंग के बारे में सवाल किया। इस सवाल पर पहले तो राजकुमार राव शरमाते और हंसते हुए नजर आए, लेकिन फिर उन्होंने इसका दिलचस्प जवाब दिया।
विज्ञापन
Bigg Boss 16: शो से बाहर आते ही साजिद खान पर फूटा गोरी नागोरी का गुस्सा, 'मतलबी' बताते हुए कह डाली यह बात
राजकुमार से की दिलचस्प बातें
राजकुमार राव ने कहा कि मेरे पेरेंट्स भी मुझसे यह सवाल नहीं पूछते हैं। इसके बाद वह बोले-'ईमानदारी से कहूं तो इस बारे में मैंने अभी नहीं सोचा है। मुझे लगता है कि अभी तो मैं खुद छोटा बच्चा हूं।' इस पर शहनाज गिल ने कहा, 'कोई बात नहीं, जब आपका मन करे तब कर लेना।' इस पर राजकुमार राव ने कहा, 'मेरी बेटी हो, तो मैं चाहता हूं कि वह आप जैसी हो। एकदम बिंदास, स्वीट, सिंपल, सुंदर और टैलेंटिड।' बता दें कि राजकुमार राव बीते वर्ष एक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ विवाह बंधन में बंधे हैं।
शहनाज ने कही दिल की बात
शो के दौरान शहनाज गिल ने काफी दिलचस्प सवाल पूछे। इस दौरान उन्होंने राजकुमार राव से कहा, 'आप मेरे फेवरेट एक्टर हो। मैं यूनिवर्स में बहुत यकीन रखती हूं। मैं तीन लोगों के नाम डायरी में लिखती थी। दो लोग से मुलाकात हो चुकी है और आप तीसरे शख्स हो। आज आपसे भी मुलाकात हो गई।' इस पर राजकुमार राव ने कहा, 'मैं भी यूनिवर्स में बेहद यकीन रखता हूं।'
Childrens Day: कियारा आडवाणी को याद आया बचपन, वीडियो साझा कर दी बाल दिवस की बधाई