फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkumar Santoshi Wants to End Aamir Khan Break From Movies Says He Develop a Story For Mr Perfectionist

Rajkumar Santoshi: आमिर खान की वापसी कराएंगे राजकुमार संतोषी? सलमान के लिए भी अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश

Sat, 21 Jan 2023 08:41 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 21 Jan 2023 08:41 AM IST
सार

राजकुमार संतोषी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान और आमिर खान के साथ काम करने की बात कही है।

विज्ञापन
Rajkumar Santoshi Wants to End Aamir Khan Break From Movies Says He Develop a Story For Mr Perfectionist
आमिर खान-राजकुमार संतोषी-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता आमिर खान इन दिनों ब्रेक पर हैं। बीते दिनों मि. परफेक्शनिस्ट ने खुद इसका एलान किया था, जिसके बाद उनके फैंस काफी निराश हुए। हालांकि, आमिर के चाहने वालों के लिए अब एक खुशखबरी है। जल्द ही वह कमबैक कर सकते हैं और इसकी जिम्मेदारी बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी ने उठाई है। राजकुमार संतोषी ने हाल ही में कहा है कि वह आमिर खान का ब्रेक खत्म करने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा फिल्म मेकर ने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को लेकर भी बात की है।

विज्ञापन


बता दें कि राजकुमार संतोषी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल में सुपरस्टार सलमान खान और आमिर खान के साथ काम करने की बात कही है। हाल ही में एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू के दौरान राजकुमार संतोषी ने आमिर खान के बारे में कहा कि वह एक एक्टर और एक इंसान दोनों के रूप में आमिर खान का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे पास एक फिल्म के लिए सब्जेक्ट है। हम 'लाल सिंह चड्ढा' के दौरान मिलने वाले थे, लेकिन फिर उन्होंने एलान कर दिया कि वह फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं। पर मैं किसी दिन मिलूंगा तो उन्हें कहानी सुनाउंगा और उनका ब्रेक जल्दी खत्म करने की कोशिश करूंगा।'
विज्ञापन

Allu Arjun: दमदार है 'पुष्पा 2' के लिए अल्लू अर्जुन का नया लुक, न हो यकीन तो देखिए वाइजैग से सामने आई तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा संतोषी ने कहा कि दोनों स्टार एक्टर एक साथ काम करने को तैयार हैं, लेकिन सलमान खान के लिए कोई अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिल रही है। सलमान खान के बारे में बात करते हुए संतोषी ने कहा, 'सलमान बहुत अच्छे अभिनेता हैं, लेकिन यह मेरी निजी राय है कि उन्हें अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिल रही है। 'बजरंगी भाईजान' एक अच्छी स्क्रिप्ट थी और उन्होंने उसमें बहुत अच्छा काम किया। वह इसके हकदार हैं कि उन्हें अच्छी स्टोरी करने को मिलें। मेरे पास कुछ है और मैं उस पर काम कर रहा हूं। वो तो हर स्क्रिप्ट मैं सूट हो सकते हैं।' इसके अलावा संतोषी ने कहा कि मेरा पूरा परिवार सलमान खान भक्त है।
Devoleena: ट्रोल्स ने दीपिका के बहाने देवोलीना को याद दिलाया धर्म, एक्ट्रेस ने किया ऐसा हाल कि लाल हो गए गाल

बातचीत के दौरान राजकुमार संतोषी ने कहा कि सलमान को अपने अंदर के एक्टर को जिंदा रखने के लिए और ज्यादा चुनौतीपूर्ण रोल करने चाहिए। बता दें कि, राजकुमार संतोषी की फिल्म 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की 'पठान' से भिड़ने जा रही है। दोनों फिल्में 25 जनवरी 2023 को रिलीज होंगी। संतोषी ने कहा कि वह चाहते हैं कि शाहरुख की फिल्म सफल हो। संतोषी का कहना है, 'मैं शाहरुख को बहुत सफल देखना चाहता हूं।'
Geeta Bali: परिवार से बगावत कर शम्मी कपूर ने रचाई थी गीता बाली से शादी, दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed