{"_id":"617550019dd97d6fbf26cae1","slug":"rajinikanth-thanks-fans-to-be-honored-with-dadasaheb-phalke-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadasaheb Phalke Award: रजनीकांत को कल मिलेगा सिनेमा का सबसे बड़ा अवॉर्ड, ट्वीट कर जाहिर की खुशी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dadasaheb Phalke Award: रजनीकांत को कल मिलेगा सिनेमा का सबसे बड़ा अवॉर्ड, ट्वीट कर जाहिर की खुशी
Sun, 24 Oct 2021 05:55 PM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 24 Oct 2021 05:55 PM IST
सार
अभिनेता रजनीकांत को दिल्ली में 25 अक्तूबर को 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। इस पर अभिनेता ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
rajnikant
विस्तार
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से सालों से फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। अभिनेता ने अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं और अब रजनीकांत को भारतीय फिल्म उद्योग में अहम योगदान देने के लिए ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। अभिनेता को ये पुरस्कार 25 अक्तूबर को दिल्ली में दिया जाएगा। रजनीकांत ने इस पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, कल का दिन उनके लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
रजनीकांत ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'कल एक महत्वपूर्ण अवसर है क्योंकि उन्हें भारत सरकार से सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान, दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलेगा। यह आपके प्यार और सपोर्ट के बिना मुश्किल था।’
विज्ञापन
रजनीकांत के ट्वीट में आगे लिखा, ‘दूसरी ओर मेरी बेटी सौंदर्या विशगन ने अपने स्वतंत्र प्रयासों से 'हूट' नामक लोगों के लिए एक बहुत ही उपयोगी ऐप बनाने का बीड़ा उठाया है और वह इसे भारत से दुनिया के सामने पेश करने जा रही है। लोग अब अपनी आवाज के माध्यम से अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं, इच्छाओं और विचारों की तरह ही वे अपनी पसंद की किसी भी भाषा में लिखित रूप में करते हैं। मुझे इस अभिनव, उपयोगी और अपनी तरह का पहला 'हूट ऐप' मेरी आवाज (एसआईसी) में लॉन्च करने में बहुत खुशी हो रही है।’
विज्ञापन
🙏🏻🇮🇳 pic.twitter.com/vkTf6mxYUu
— Rajinikanth (@rajinikanth) October 24, 2021
अभिनेता रजनीकांत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तमिल सिनेमा में ‘अपूर्व रागंगल’ फिल्म से की थी। इसके बाद उन्होंने 'बाशा', 'शिवाजी' और 'एंथिरन' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। अभिनेता ने बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम किया है। अपने शानदार काम के लिए रजनीकांत को भारत सरकार द्वारा 2000 में पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। अभिनेता अपने फैंस के बीच ‘थलाइवर’ के रूप में माने जाते हैं।