फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raj Kundra Pornography Case: SC issues notice to state government on appeal filed by Raj Kundra seeks reply in 4 weeks

Raj Kundra Pornography Case: राज कुंद्रा की दायर अपील पर SC ने राज्य सरकार को जारी किया नोटिस, 4 हफ्ते में मांगा जवाब

Wed, 15 Dec 2021 05:10 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 15 Dec 2021 05:10 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने इसी साल जुलाई में अश्लील फिल्म बनाने के मामले में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Raj Kundra Pornography Case: SC issues notice to state government on appeal filed by Raj Kundra seeks reply in 4 weeks
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिजनेसमैन राज कुंद्रा द्वारा मुंबई उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ दायर एक अपील पर महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगा। राज कुंद्रा ने उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के संबंध में हाई कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत खारिज करने के बाद उच्चतम न्यायालय में अपील की थी। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने इसी साल जुलाई में अश्लील फिल्म बनाने के मामले में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

मामले में करीब 2 महीने तक जेल में बंद रहने के बाद उन्हें सितंबर में जमानत मिली थी। इसी सिलसिले में राज कुंद्रा की अपील पर सुनवाई करते हुए जस्टिस विनीत सरन और जस्टिस अनिरुद्ध बोस की बेंच ने बुधवार को महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी किया। साथ ही मुंबई पुलिस के साइबर सेल द्वारा दर्ज प्राथमिकी के संबंध में चार हफ्ते के अंदर जवाब भी मांगा है।

विज्ञापन

Raj Kundra Pornography Case: SC issues notice to state government on appeal filed by Raj Kundra seeks reply in 4 weeks
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि राज कुंद्रा पर भारतीय दंड संहिता के तहत महिलाओं का अश्लील प्रतिनिधित्व (रोकथाम) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कथित रूप से स्पष्ट यौन वीडियो वितरित / प्रसारित करने के लिए मामला दर्ज किया गया था।

Raj Kundra Pornography Case: SC issues notice to state government on appeal filed by Raj Kundra seeks reply in 4 weeks
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

मामले में  गिरफ्तारी के डर से कुंद्रा ने सबसे पहले सत्र अदालत से अग्रिम जमानत मांगी थी, लेकिन इसे अस्वीकार कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने यह दावा करते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया कि उन्हें फंसाया गया है। हालांकि, 25 नवंबर को उच्च न्यायालय ने भी कुंद्रा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन

Raj Kundra Pornography Case: SC issues notice to state government on appeal filed by Raj Kundra seeks reply in 4 weeks
शिल्पा शेट्टी,राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

राज के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे को भी सह-आरोपी नामित किया गया है। वहीं, राज के वकीलों ने दावा किया था कि वह कथित अवैध वीडियो के निर्माण, प्रकाशन या प्रसारण से किसी भी तरह से जुड़े नहीं थे। सह-आरोपियों के रूप में नामित अभिनेत्रियों ने ही वीडियो शूट करने के लिए पूरी सहमति दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed