सोशल मीडिया: फ्लाइट में खाना ना मिलने पर भड़के राहुल बोस, यूजर्स ने दी सही जानकारी तो डिलीट किया ट्वीट
हालांकि राहुल बोस को फिर अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने लिखा, 'मैंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है। मुझसे ही जानकारी छूट गई थी'।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता राहुल बोस अक्सर किसी ना किसी मुद्दे पर अपने विचार रखते हैं। वह ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं और उनके साथ अगर कोई घटना घट जाए तो वह तुरंत इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा कर देते हैं। अब हाल ही में राहुल बोस ने फ्लाइट एयर विस्तारा को खाने को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'यह सही नहीं है एयरविस्तारा, मैं मानता हूं कि आपको उड्डयन नियमों का पालन करना होगा इसलिए आप दो घंटे से कम की फ्लाइट में खाना नहीं दे सकते, लेकिन बोर्डिंग से पहले बता तो सकते हैं'। इस नाराजगी को जैसे ही राहुल बोस ने ट्वीट किया लोगों के कमेंट आने लगे।
एक यूजर ने कहा कि, 'फ्लाइट वाले टिकट बुक करते समय इसकी जानकारी देते हैं। हो सकता है जिसने टिकट बुक किया होगा वह आपको ये बताना भूल गया होगा'। इस पर राहुल बोस ने लिखा कि, 'हां ये हो सकता है। इसमें मेरी गलती हो सकती है, लेकिन फिर भी बोर्डिंग से पहले एक बार तो बता सकते थे, कम से कम हम अपने पेट तो भर लेते'।
Yes, that is possible. In that case the fault is mine. Still, a little word before boarding and we would have lined our grateful stomachs! https://t.co/U25fr85jD6
विज्ञापन विज्ञापन— Rahul Bose (@RahulBose1) November 6, 2021
इसके बाद एक और यूजर ने उन्हें जानकारी देते हए कहा कि, 'वहां चेक इन के वक्त भी इसकी जानकारी होती है और उनकी वेबसाइट पर भी यह मौजूद होता है'। इस पर राहुल बोस ने लिखा, 'मैं फिर भी अपनी जगह सही हूं, हो सकता है कि मैंने इसलिए मिस कर दिया क्योंकि टिकट मैंने बुक नहीं किया था। 'हालांकि राहुल बोस को फिर अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने लिखा, 'मैंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है। मुझसे ही जानकारी छूट गई थी'।
Ah. I stand corrected. Guess I missed it because I didn’t book the ticket. https://t.co/LsgAsx00jp
— Rahul Bose (@RahulBose1) November 6, 2021
Have deleted the tweet. Missed the information. My funeral. @airvistara
— Rahul Bose (@RahulBose1) November 6, 2021
इससे पहले राहुल बोस ने एक होटल में दो केलों की महंगी कीमत चुकाने का ट्वीट किया था जो काफी वायरल हुआ था। वीडियो साझा करते हुए राहुल ने बताया था कि एक पांच सितारा होटल में दो केलों की भारी-भरकम कीमत चुकानी पड़ी और 442 रुपये दिए। उनके इस वीडियो के बाद यूजर्स ने होटल को भी ट्रोल किया था। उस दौरान होटल जेडब्लयू मैरिएट में थे। राहुल ने कहा, 'इस वीडियो को मैं चंडीगढ़ में शूट कर रहा हूं । यह जेडब्ल्यू मैरिएट होटल का खूबसूरत स्वीट है। दरअसल, जिम में वर्कआउट करने के बाद मैंने दो केले मंगवाए, मुझे दे दिए गए लेकिन जरा आप बिल देखिए।' अब इस बार ताज होटल ने मैरिएट होटल को मजेदार अंदाज में ट्रोल किया।