फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rahul bose deleted tweet complaining about flight not providing food after users corrected him

सोशल मीडिया: फ्लाइट में खाना ना मिलने पर भड़के राहुल बोस, यूजर्स ने दी सही जानकारी तो डिलीट किया ट्वीट

Sat, 06 Nov 2021 12:59 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 06 Nov 2021 12:59 PM IST
सार

हालांकि राहुल बोस को फिर अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने लिखा, 'मैंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है। मुझसे ही जानकारी छूट गई थी'। 

विज्ञापन
Rahul bose deleted tweet complaining about flight not providing food after users corrected him
राहुल बोस - फोटो : Social Media

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता राहुल बोस अक्सर किसी ना किसी मुद्दे पर अपने विचार रखते हैं। वह ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं और उनके साथ अगर कोई घटना घट जाए तो वह तुरंत इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा कर देते हैं। अब हाल ही में राहुल बोस ने फ्लाइट एयर विस्तारा को खाने को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'यह सही नहीं है एयरविस्तारा, मैं मानता हूं कि आपको उड्डयन नियमों का पालन करना होगा इसलिए आप दो घंटे से कम की फ्लाइट में खाना नहीं दे सकते, लेकिन बोर्डिंग से पहले बता तो सकते हैं'। इस नाराजगी को जैसे ही राहुल बोस ने ट्वीट किया लोगों के कमेंट आने लगे। 

विज्ञापन




एक यूजर ने कहा कि, 'फ्लाइट वाले टिकट बुक करते समय इसकी जानकारी देते हैं। हो सकता है जिसने टिकट बुक किया होगा वह आपको ये बताना भूल गया होगा'। इस पर राहुल बोस ने लिखा कि, 'हां ये हो सकता है। इसमें मेरी गलती हो सकती है, लेकिन फिर भी बोर्डिंग से पहले एक बार तो बता सकते थे, कम से कम हम अपने पेट तो भर लेते'।
विज्ञापन

 
 

Rahul bose deleted tweet complaining about flight not providing food after users corrected him
राहुल बोस

इसके बाद एक और यूजर ने उन्हें जानकारी देते हए कहा कि, 'वहां चेक इन के वक्त भी इसकी जानकारी होती है और उनकी वेबसाइट पर भी यह मौजूद होता है'। इस पर राहुल बोस ने लिखा, 'मैं फिर भी अपनी जगह सही हूं, हो सकता है कि मैंने इसलिए मिस कर दिया क्योंकि टिकट मैंने बुक नहीं किया था। 'हालांकि राहुल बोस को फिर अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने लिखा, 'मैंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है। मुझसे ही जानकारी छूट गई थी'। 
 


 

Rahul bose deleted tweet complaining about flight not providing food after users corrected him
राहुल बोस - फोटो : Social Media

इससे पहले राहुल बोस ने एक होटल में दो केलों की महंगी कीमत चुकाने का ट्वीट किया था जो काफी वायरल हुआ था। वीडियो साझा करते हुए राहुल ने बताया था कि एक पांच सितारा होटल में दो केलों की भारी-भरकम कीमत चुकानी पड़ी और 442 रुपये दिए। उनके इस वीडियो के बाद यूजर्स ने होटल को भी ट्रोल किया था। उस दौरान होटल जेडब्लयू मैरिएट में थे। राहुल ने कहा, 'इस वीडियो को मैं चंडीगढ़ में शूट कर रहा हूं । यह जेडब्ल्यू मैरिएट होटल का खूबसूरत स्वीट है। दरअसल, जिम में वर्कआउट करने के बाद मैंने दो केले मंगवाए, मुझे दे दिए गए लेकिन जरा आप बिल देखिए।' अब इस बार ताज होटल ने मैरिएट होटल को मजेदार अंदाज में ट्रोल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed