फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raghav Juyal Building five storey Huge house in Dehradun Actor shares in Farah Khan Vlog

इस जगह पांच मंजिला शानदार घर बनवा रहे राघव जुयाल, फराह खान को दिया न्योता; शेयर किया पहले ऑडिशन का किस्सा

Sat, 18 Oct 2025 03:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 18 Oct 2025 03:59 PM IST
सार


Raghav Juyal Announces Five Storey Bungalow: राघव जुयाल चर्चित एक्टर्स में शामिल हो चुके हैं। 'एबीसीडी 2' और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में काम कर चुके राघव ने बीते दिनों रिलीज शो 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में अहम रोल अदा किया। हाल ही में वे फराह खान के घर पहुंचे। 

विज्ञापन
Raghav Juyal Building five storey Huge house in Dehradun Actor shares in Farah Khan Vlog
राघव जुयाल-फराह खान - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

एक्टर राघव जुयाल को हाल ही में आर्यन खान की डेब्यू सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में देखा गया। कभी बतौर डांसर इंडस्ट्री में शुरुआत करने वाले राघव अब चर्चित एक्टर बन चुके हैं। राघव हाल ही में फराह खान के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई दिलचस्प बातें शेयर कीं। एक्टर ने कहा कि वे एक पांच मंजिला घर बनवा रहे हैं। यह घर कहां बन रहा है? जानिए

विज्ञापन
Trending Videos

पहाड़ों पर बनवाया है घर
राघव जुयाल हाल ही में फराह के घर पहुंचे। इस दौरान फराह और उनके कुक दिलीप ने उनके लिए खाना बनाया। फराह ने अपने कुकिंग व्लॉग चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें राघव जुयाल कहते दिख रहे हैं कि वे पांच मंजिला घर बनवा रहे हैं। यह घर एक्टर देहरादून में बनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर जब पूरा बन जाएगा तो वे फराह को वहां बुलाएंगे। बता दें कि राघव मूल रूप से देहरादून के ही रहने वाले हैं।

मुंबई में भी है अपना आशियाना
राघव कहते हैं, 'मैं देहरादून में एक बहुत बड़ा घर बनवा रहा हूं। यह पांच मंजिला इमारत है'। उन्होंने आगे कहा कि जब यह पूरा हो जाएगा तो वह फराह को अपने घर पर एक और वीडियो शूट करने के लिए बुलाएंगे। फराह ने फिर पूछा, 'तो क्या आप बॉम्बे में किराए पर रहते हैं'? इस पर राघव जुयाल ने पूरे कॉन्फिडेंस से जवाब दिया, 'बिल्कुल नहीं! यहां मेरा अपना घर है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

शेयर किया पहले ऑडिशन का किस्सा
राघव जुयाल बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम करने की उम्मीद से मुंबई आए थे और जल्द ही वे मशहूर डांसर बन गए। बाद में, उन्होंने टीवी शो होस्ट करना शुरू किया और फिर एक अभिनेता बन गए। इस शो में राघव ने बताया कि उनका पहला ऑडिशन फराह खान की वजह से हुआ। एक्टर ने कहा, 'फराह मैम ही वह थीं, जिन्होंने उन्हें कास्टिंग डायरेक्टर अनमोल आहूजा को सत्ते पे सत्ता के लिए ऑडिशन देने का सुझाव दिया'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed