{"_id":"620a2aa87fbbe967b10bccd8","slug":"r-madhavan-shares-new-release-date-of-rocketry-the-nambi-effect","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’की रिलीज डेट आई सामने: 1 जुलाई को रिलीज होगी आर माधवन की फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’की रिलीज डेट आई सामने: 1 जुलाई को रिलीज होगी आर माधवन की फिल्म
Mon, 14 Feb 2022 05:36 PM IST
न्यूज डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Mon, 14 Feb 2022 05:36 PM IST
सार
आर माधवन के साथ- साथ "रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट" में सिमरन बग्गा, रजित कपूर, रवि राघवेंद्र, मिशा घोषाल, गुलशन ग्रोवर, कार्तिक कुमार और दिनेश प्रभाकर भी अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट में आर माधवन
- फोटो : social media
विस्तार
अभिनेता आर माधवन ने इस हफ्ते की शुरुआत में ही अपने निर्देशन में बन रही फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर के जरिए दी है। यह फिल्म इसी साल 1 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है, जिन पर जासूसी का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
@ActorMadhavan, @NambiNOfficial @vijaymoolan #Rocketrythefilm @27thinvestments @agscinemas @ufomoviez @yrf @pharsfilm https://t.co/hHkHwgv9Pg pic.twitter.com/s5U0TM1FHh
— Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan) February 14, 2022विज्ञापन
विज्ञापन
इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता आर माधवन ने फिल्म के एक टीजर पोस्टर के साथ इसकी की नई तारीख का एलान किया है। यह फिल्म पहले 1 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली थी लेकिन अब इसकी डेट को आगे खिसकाकर 1 जुलाई कर दी गई है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन का जिम्मा उठाया है यशराज फिल्म्स और फार्स फिल्म ने। ये फिल्म आर माधवन की ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने इसके लिए बहुत मेहनत की है।
YRF and Phars Film to distribute #Rocketry in International markets. https://t.co/4l259Qousv
— Yash Raj Films (@yrf) February 14, 2022
आर माधवन के साथ- साथ "रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट" में सिमरन बग्गा, रजित कपूर, रवि राघवेंद्र, मिशा घोषाल, कार्तिक कुमार और दिनेश प्रभाकर भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और सूर्या गेस्ट अपीयरेंस में दिखाई देंगे।