फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   R Madhavan comeback in Bollywood with Gulshan Kumar daughter Khushali Kumar debut film Shooting Start

माधवन की तमिल फिल्म की रिलीज के साथ ही आई अगली हिंदी फिल्म की खबर, गुलशन कुमार की बेटी बनेगी हीरोइन

Fri, 08 Jan 2021 11:24 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 08 Jan 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
R Madhavan comeback in Bollywood with Gulshan Kumar daughter Khushali Kumar debut film Shooting Start
आर माधवन की नई फिल्म की स्टारकास्ट - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विज्ञापन

फिल्म निर्माता कंपनी टी सीरीज के बैनर तले इसके कर्ताधर्ता भूषण कुमार ने अपनी छोटी बहन अभिनेत्री खुशाली कुमार को लॉन्च करने की तैयारी कर दी है। उन्होंने बीते बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके जानकारी दी उनकी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है जिससे खुशाली कुमार अपने करियर की शुरुआत करेंगी। खुशाली के साथ इस फिल्म में अभिनेता आर माधवन, अपारशक्ति खुराना और दर्शन कुमार जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाएं निभाएंगे।

टी सीरीज कंपनी के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट में लिखा गया, 'हमारी नई फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। इसमें आर माधवन, अपारशक्ति खुराना, खुशाली कुमार और दर्शन कुमार मुख्य भूमिकाएं निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन करेंगे कूकी वी गुलाटी और फिल्म का निर्माण होगा टी सीरीज के बैनर तले।' फिल्म की शूटिंग शुरू होने की घोषणा तो बीते बृहस्पतिवार को ही हुई है लेकिन इसकी तैयारियां पिछले काफी महीनों से चल रही थीं।

विज्ञापन

दरअसल, भूषण कुमार ने वर्ष 2019 के जुलाई महीने में घोषणा की थी कि वह एक कॉमेडी फिल्म 'दही चीनी' बनाएंगे जिससे उनकी बहन खुशाली अपने करियर की शुरुआत करेंगी। बताया गया था कि खुशाली उस फिल्म में एक वकील की भूमिका में होंगी जबकि आर माधवन उनके हीरो बनेंगे। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी दी जा रही थी अश्विन नील मणि को। लेकिन, वह फिल्म आगे ही नहीं बढ़ पाई और भूषण ने उस फिल्म को वही खत्म कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

R Madhavan comeback in Bollywood with Gulshan Kumar daughter Khushali Kumar debut film Shooting Start
धोखा फिल्म की शूटिंग शुरू - फोटो : अमर उजाला मुंबई

दरअसल, भूषण को लग नहीं रहा था कि वह फिल्म 'दही चीनी' के साथ अपनी बहन खुशाली की शुरुआत अच्छी कर पाएंगे। उन्हें फिल्म की पटकथा में कुछ खामियां नजर आईं जो खुशाली की शुरुआत के लिए अच्छी नहीं थीं। इसलिए, उन्होंने उस फिल्म को बंद करवा दिया और अपनी टीम के साथ लंबे विचार-विमर्श के बाद उन्होंने एक नई पटकथा लिखवाई। और, तब जाकर इस मौजूदा फिल्म की घोषणा हुई है। हालांकि, अब तक उन्होंने इस फिल्म का शीर्षक घोषित नहीं किया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खुशाली कुमार की शुरुआती फिल्म का शीर्षक 'धोखा' होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed