RD Burman Songs: धुनों के शहजादे के 10 यादगार नगमे, लोग आज भी हैं जिनके दीवाने
बर्मन साहब ने हिंदी सिनेमा को कई हिट गानें दिए जैसे- महबूबा महबूबा, बच के रहना रे बाबा, जब हम जवां होंगे। इन गानों की फेहरिस्त इतनी लंबी है कि गिनती करना मुश्किल है। इसीलिए आज इस खास मौके पर हम आपके लिए उनके 10 चुनिंदा गानों की प्लेलिस्ट लेकर आए हैं।
विस्तार
बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचा देने वाले आर डी बर्मन की आज 83वीं बर्थ एनिवर्सरी है। आरडी बर्मन वह शख्स थे जिन्होंने वेस्टर्न और रेट्रो बीट को म्यूजिक में लाकर संगीत की परिभाषा ही बदल दी थी। आर डी बर्मन ने बॉलीवुड को संगीत का वह तोहफा दिया है जिसकी बराबरी शायद ही आज कोई कर पाया हो। आर डी बर्मन का पूरा नाम राहुल देव बर्मन था। उनके पिता सिंगर और कंपोजर वहीं माता जी लिरिसिस्ट थीं। लोग उन्हें प्यार से पंचम दा भी बुलाते थे। पंचम दा ने अपने करियर में लगभग 300 फिल्मों में म्यूजिक दिया था। उन्होंने अपनी अलग ट्यून्स को संगीत में अपना स्टाइल बनाया था। उनका म्यूजिक सिर्फ वाद्य यंत्रों से नहीं बल्कि रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली चीजों जैसे की कप-प्लेट और खाली बोतलों से भी निकलता था। बर्मन साहब ने हिंदी सिनेमा को कई हिट गानें दिए जैसे- महबूबा महबूबा, बच के रहना रे बाबा, जब हम जवां होंगे। इन गानों की फेहरिस्त इतनी लंबी है कि गिनती करना मुश्किल है। इसीलिए आज इस खास मौके पर हम आपके लिए उनके 10 चुनिंदा गानों की प्लेलिस्ट लेकर आए हैं।