फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Qala Actor Babil Talk About Father Irrfan Khan Says Baba and I were always stealing from each others wardrobes

Babil Khan: इरफान खान ने इस फिल्म में पहनी थी अपने बेटे की टोपी, बाबिल ने खुद किया खुलासा

Mon, 16 Jan 2023 12:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 16 Jan 2023 12:48 PM IST
सार

हाल ही में एक बातचीत के दौरान बाबिल खान ने यह बताया कि फिल्म 'करीब करीब सिंगल' में उनके पिता और दिवंगत एक्टर इरफान खान ने उनकी हेट पहनी थी।

विज्ञापन
Qala Actor Babil Talk About Father Irrfan Khan Says Baba and I were always stealing from each others wardrobes
इरफान खान-बाबिल खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया है। फैंस बाबिल में इरफान की झलक देखते हैं। बता दें कि दोनों के बीच काफी शानदार बॉन्डिंग थी। एक बार एक इंटरव्यू के दौरान इरफान ने कहा था कि वह और बाबिल काफी अच्छे दोस्त हैं। तमाम मुद्दों पर दोनों एक-दूसरे से अपने विचार साझा करते हैं। अब हाल ही में बाबिल ने खुलासा किया है कि दोनों सिर्फ एक-दूसरे से अपने विचार ही साझा नहीं किया करते थे, बल्कि एक-दूसरे के कपड़े भी खूब शौक से पहनते थे।

विज्ञापन

एक मीडिया संस्थान के साथ बातचीत के दौरान बाबिल ने कहा,'मैं मजाक नहीं कर रहा। मैं और बाबा एक-दूसरे के वार्डरोब से कपड़े चुरा लिया करते थे!' फिल्म 'करीब करीब सिंगल' के दौरान इरफान खान ने कहा था कि फिल्म में अपने किरदारों की स्टाइलिंग के लिए वह अक्सर अपने बेटे से प्रेरणा लेते हैं। इसी बात को दोहराते हुए हाल ही में बाबिल ने कहा, 'हां, फिल्म में बाबा ने जो हेट पहनी वो मेरी थी! बाबा मेरे पास आए और कहा, 'इसे मैं यूज कर रहा हूं।' मैंने खुशी खुशी हां कर दिया।
Shilpa Shinde: शिल्पा शिंदे की हो रही दमदार वापसी, 'मैडम सर' बनकर रौब झाड़ती आएंगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार इरफान खान की स्टाइलिस्ट ने भी यह जिक्र किया था कि जब पर्सनल वार्डरोब की बात आती है तो इरफान अपने बेटे बाबिल से काफी प्रभावित थे। अपने बेटे की तरह इरफान को डेनिम कपड़े काफी पसंद थे। इरफान खान के ड्रेसिंग सेंस और पर्सनल चॉइस पर उनकी हेयर स्टाइलिस्ट ने कहा था कि इरफान को सादगी भरी और क्लासी चीजें पसंद थीं। घर में भी वह कॉटन और लिनन शर्ट पहनते थे।
TV Actors: टीवी के इन अभिनेताओं ने एक या दो नहीं, रचाई कईं शादियां, एक ने तो तीन बार बसाया अपना घर

विज्ञापन

बता दें कि बाबिल खान ने फिल्म 'कला' के जरिए एक्टिंग डेब्यू किया है। इस फिल्म में वह तृप्ति डिमरी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए। यह फिल्म अनुष्का शर्मा के बाई कर्णेश शर्मा के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है, जो बीते वर्ष 1 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। फिल्म में बाबिल ने जगन का रोल अदा किया। हालांकि, उनका रोल बहुत लंबा नहीं रहा, लेकिन छोटे रोल से उन्होंने अपने अभिनय का दम दिखा दिया और यह साफ कर दिया कि वह लंबी पारी तय करने वाले हैं।
Farah Khan: बिग बॉस से निकलते ही फरान खान ने दी भाई साजिद और अब्दू को पार्टी, तस्वीर शेयर कर लिखी यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed