फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Punjabi singer Balwinder Safri passed away at the age of 63

Balwinder Safri: पंजाबी गायक बलविंदर सफरी का निधन, 63 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Tue, 26 Jul 2022 09:17 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 26 Jul 2022 09:17 PM IST
सार

जाने-माने गायक बलविंदर सफरी का आज निधन हो गया। उन्होंने 63 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। सिंगर बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

विज्ञापन
Punjabi singer Balwinder Safri passed away at the age of 63
बलविंदर सफरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनोरंजन जगत के लिए मंगलवार शाम एक और दुखद खबर सामने आई। पंजाबी संगीत जगत ने अपना एक और में सितारा खो दिया है। जाने-माने गायक बलविंदर सफरी का आज निधन हो गया। उन्होंने 63 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। सिंगर बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। हालांकि अस्पताल में 86 दिन बिताने के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई थी। घर जाने के बाद ठीक भी हो रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश वह बच नहीं सके।

विज्ञापन

गायक को दिल की बीमारी के चलते अप्रैल में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद जल्दी उन्हें ट्रिपल बाईपास के लिए भेजा गया। सर्जरी के बाद भी कुछ जटिलताएं होने की वजह से उन्हें एक और ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। इसके बाद वह लंबे समय तक कोमा में रहे और सिटी स्कैन में दिमाग में क्षति भी दिखाई दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बलविंदर सफरी पंजाबी संगीत जगत का एक जानी-मानी नाम थे। अपने गानों के लिए वह हमेशा याद यह जाएंगे। चान मेरे मखना, पांव भांगड़ा, यार लंगड़े जैसे उनके गीत ना सिर्फ बेहतरीन संगीत का उदाहरण है, बल्कि इनकी गानों के जरिए वह अपनी विरासत को अपने पीछे छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed