फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   punjab ki katrina kaif Shehnaaz Gill horrified to see the lion cub watch the video

Shehnaaz Gill: शेर का बच्चा देख शहनाज गिल का हुआ बुरा हाल, देखते ही भाग खड़ी हुईं एक्ट्रेस

Mon, 21 Nov 2022 04:20 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 21 Nov 2022 04:20 PM IST
सार

शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो में शेयर किया है, जिसमें वह शावक यानी शेर के बच्चे को देखकर इतना डर जाती हैं कि वहां से भाग खड़ी होती हैं। ये वीडियो देखने के बाद फैंस भी काफी मजेदार कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
punjab ki katrina kaif Shehnaaz Gill horrified to see the lion cub watch the video
शहनाज गिल - फोटो : insta

विस्तार

पंजाब की कटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही काफी पॉपुलर हो गई हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस से जुड़ी रहती हैं। अब शहनाज एक वीडियो में काफी डरी हुई नजर आ रही हैं। दरअसल  शहनाज शेर के बच्चे को देखकर डर रही हैं। यह वीडियो उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है। हालांकि उनके चेहरे के हाव भाव देखने के बाद फैंस उन्हें बेहद क्यूट बता रहे हैं और उनकी तारीफों के पुल बांधने के साथ ही मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

Bholaa: अजय देवगन ने साझा किया 'भोला' का मोशन पोस्टर, टीजर रिलीज की तारीख भी आई सामने

विज्ञापन

चिल्लाते हुए भाग खड़ी हुईं शहनाज गिल
शहनाज गिल ने अपने काम से तो पहचान बनाई ही है साथ ही अपने चुलबुले और खुशमिजाज अंदाज से भी उन्होंने फैंस के दिलों में अलग जगह पाई है। शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया- मैं तो डर  गई। साझा किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज डरते हुए कमरे की तरफ बढ़ती हैं और शेर के बच्चे को देखते ही चिल्लाते हुए डर के मारे भाग खड़ी होती हैं।

यहां देखें वीडियो
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

फैंस हुए क्यूटनेस पर फिदा
वीडियो देखने के बाद फैंस एक के बाद एक प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- 'वह कितनी क्यूट हैं यार, शहनाज गिल भगवान आपको और ज्यादा सक्सेस, खुशी और अच्छी सेहत दे'। दूसरे ने भी इसी तरह प्रतिक्रिया दी और लिखा- डियर मत डरो........क्योंकि तुम इतनी क्यूट जो हो। बाकी यूजर्स भी इसी तरह से कमेंट करते दिख रहे हैं।


 

Jhalak Dikhhla jaa: सेमीफाइनल से बाहर हुईं निया शर्मा और नीति टेलर, एक्ट्रेस बोलीं- खुद से ज्यादा निया के...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed