फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Puneet Rajkumar wife Ashwini wrote emotional note for fans after actor demise

Puneeth Rajkumar: पति के निधन के बाद पहली बार सामने आईं अश्विनी, भावुक नोट में लिखा, ‘मेरी आंखों में आंसू हैं…’

Thu, 18 Nov 2021 09:45 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 18 Nov 2021 09:45 AM IST
सार

दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की पत्नी अश्विनी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फैंस के नाम एक संदेश लिखा है।

विज्ञापन
Puneet Rajkumar wife Ashwini wrote emotional note for fans after actor demise
पुनीत राजकुमार और अश्विनी रेवनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। अभिनेता का 29 अक्तूबर को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। अभिनेता ने निधन ने उनके परिवार को तोड़कर रख दिया था। वहीं, अब पुनीत राजकुमार के निधन के कुछ हफ्तों बाद उनकी पत्नी अश्विनी रेवंथ सामने आई हैं। अश्विनी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने शब्दों में अपने दर्द को बयां करने की कोशिश की है। साथ ही उन्होंने अभिनेता के फैंस की भी बात की है, जो पुनीत राजकुमार के रास्ते पर चलकर अपने नेत्र दान कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
दरअसल, दिवंगत अभिनेता पुनीत की पत्नी अश्विनी रेवंथ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने पुनीत राजकुमार के फैंस को धन्यवाद कहा। उन्होंने बताया कि जब वह हजारों लोगों को अपने अप्पू को फॉलो करते हुए देखती हैं तो अपने आंसू रोक नहीं पाती हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ashwini Puneeth Rajkumar (@ashwinipuneeth.official)


 
अश्विनी ने अपने नोट में लिखा, ‘पुनीत राजकुमार के असामयिक मौत से न केवल परिवार को बल्कि पूरे कर्नाटक राज्य को सदमा पहुंचा है। यह कल्पना करना कठिन है कि इस नुकसान ने कितना दर्द दिया होगा। आप सभी फैंस ने ही उन्हें 'पावर स्टार' बनाया। आप जिस दर्द से गुजरे हैं, उसके बावजूद आपने अपना आपा नहीं खोया है और न ही कोई अप्रिय घटना होने दी। इससे पुनीत राजकुमार को सम्मानजनक विदाई मिली।’
 
इसके आगे उन्होंने लिखा, ‘मैं भारी मन से सिर्फ सिनेप्रेमी को ही नहीं बल्कि भारत और विदेशों के सभी उम्र के लाखों लोगों की संवेदना को स्वीकार करती हूं। जब मैं देखती हूं कि आप हजारों लोग अपने प्रिय अप्पू के मार्ग का अनुसरण करते हैं और नेत्रदान के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाते हैं तो मेरी आखों में आंसू आ जाते हैं।’ आखिर में पुनीत राजकुमार की पत्नी अश्विनी ने लिखा, ‘वे आपके द्वारा किए गए इन अच्छे कामों में एक आदर्श के रूप में जीवित रहेंगे। हमारे पूरे परिवार की ओर से आपके प्यार और समर्थन के लिए, सभी प्रशंसकों और प्रत्येक व्यक्ति का हृदय से आभार।’
 
पुनीत राजकुमार ने 46 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में फैंस पहुंचे थे। माना जाता है कि अभिनेता को अंतिम विदाई देने के लिए लगभग 10  लाख से भी ज्यादा लोग कतार में खड़े हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed