फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra to have 5 different characters in salman khan film bharat

'भारत' में ऐसा होगा सलमान खान का लुक, प्रियंका चोपड़ा के भी दिखेंगे 5 अलग-अलग किरदार

Thu, 28 Jun 2018 10:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 28 Jun 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra to have 5 different characters in salman khan film bharat
लंबे समय बाद अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ मुंबई लौटी प्रियंका चोपड़ा जल्द सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। इस फिल्म के साथ प्रियंका करीब 2 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। भारत में सलमान प्रियंका के अलावा दिशा पाटनी को भी कास्ट किया गया है।
विज्ञापन


‘भारत’ सलमान खान की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। फिल्म का बजट करीब 180 करोड़ रुपए का रखा गया है। फिल्म ‘भारत’ साल 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ की कहानी पर आधारित है। 
विज्ञापन


डीएनए की खबर के मुताबिक अली अब्बास जफर ने कहा- 'सलमान की ही तरह प्रियंका चोपड़ा भी फिल्म में 5 अलग-अलग अवतार में नजर आएंगी। फिल्म में उनकी उम्र 28 से 60 साल के बीच तक दिखाई जाएगी, जबकि सलमान खान 25 से 65 साल की उम्र तक नजर आएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका और सलमान ने अब तक मुझसे शादी करोगे, सलाम-ए-इश्क और गॉड तुस्सी ग्रेट हो में साथ काम किया है। अली के साथ उनकी 'गुंडे' भी हिट रही है। प्रियंका दस साल बाद एक बार फिर से सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं।


इस फिल्म को सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं। सलमान की दूसरी फिल्मों की ही तरह ये फिल्म भी एक्शन से भरपूर होगी। इस फिल्म में सलमान का लुक ‘मैने प्यार किया’ के प्रेम जैसा दिखाया जाएगा। इस फिल्म में 1947 से 2000 तक के बदलते भारत की कहानी को प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान के किरदारों की बदलती उम्र के साथ दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed