फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra joins Victoria's Secret as lingerie brand ditches Angels for women empowerment

विक्टोरिया सीक्रेट के लिए रैंप वॉक करेंगी प्रियंका चोपड़ा, अमेरिकी लॉन्जरी ब्रांड ने शुरू किया नया कैंपेन

Fri, 18 Jun 2021 10:35 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 18 Jun 2021 10:35 AM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा का नाम अब लॉन्जरी ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट के साथ भी जुड़ गया है। विक्टोरिया सीक्रेट ने अपनी सुपर मॉडल्स से दूरी बनाते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए कदम आगे बढ़ाया है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra joins Victoria's Secret as lingerie brand ditches Angels for women empowerment
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

विस्तार

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा का नाम अब लॉन्जरी ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट के साथ भी जुड़ गया है। विक्टोरिया सीक्रेट ने अपनी सुपर मॉडल्स (जिन्हें एंजेल्स भी कहते हैं) से दूरी बनाते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए कदम आगे बढ़ाया है। अब कंपनी ने एक कैंपेन शुरू किया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा सहित सात महिलाओं को जोड़ा गया है।

विज्ञापन


प्रियंका के अलावा इसमें फीमेल एथलीट्स, एक्टिविस्ट्स और एंटरप्रेन्योर आदि को मौका दे रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा सहित अन्य छह महिलाएं विक्टोरिया सीक्रेट के लिए मॉडलिंग करेंगी, ब्रांड को सलाह देंगी और अपने सोशल मीडिया पर प्रमोशन करेंगी। बता दें कि विक्टोरिया सीक्रेट की लंबे वक्त से हाइपर सेक्सुअलाइज्ड विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो के चलते आलोचना हो रही थी।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Victoria's Secret (@victoriassecret)

विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि 'एक नया युग हमेशा स्वतंत्रता की भावना लाता है, और विक्टोरिया सीक्रेट जैसे ब्रांड के विकास और भविष्य की सफलता को आकार देने में एक भूमिका निभाने का अवसर मेरे लिए बहुत रोमांचक है।'

View this post on Instagram

A post shared by Victoria's Secret (@victoriassecret)

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें वो रुसो ब्रदर्स के डायरेक्शन में फिल्म 'सिताडेल' में काम कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास 'मेट्रिक्स 4', 'टेक्स्ट फॉर यू' जैसी फिल्में भी हैं। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और आदर्श गौरव भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed