फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Prithviraj: Union Home Minister Amit Shah will attend the screening of 'Prithviraj' will watch the film on 1st of june

Prithviraj: ‘पृथ्वीराज’ की स्क्रीनिंग में शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रिलीज से पहले देखेंगे फिल्म

Wed, 25 May 2022 12:15 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 25 May 2022 12:15 AM IST
सार

निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने मंगलवार को जानकारी दी कि केंद्रीय मंत्री एक जून को यह देखेंगे। द्विवेदी ने बताया कि गृह मंत्री 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने से दो दिन पहले फिल्म देखेंगे।

विज्ञापन
Prithviraj: Union Home Minister Amit Shah will attend the screening of 'Prithviraj' will watch the film on 1st of june
पृथ्वीराज फिल्म में अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पृथ्वीराज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता की यह फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी बीच हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, खबरों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की यह आगामी ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म देखेंगे।

विज्ञापन

इस बारे में फिल्म के निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने मंगलवार को जानकारी दी कि केंद्रीय मंत्री एक जून को यह देखेंगे। द्विवेदी ने बताया कि गृह मंत्री 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने से दो दिन पहले फिल्म देखेंगे। उन्होंने कहा कि यह हमारा सम्मान है कि देश के माननीय गृह मंत्री अमित शाह भारतमाता के सबसे बहादुर सपूतों में से एक सम्राट पृथ्वीराज चौहान के गौरवशाली जीवन पर आधारित इस फिल्म के गवाह बनने जा रहे हैं, जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की स्क्रीनिंग के बारे में जानकारी देते हुए निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने मीडिया से बातचीत की। हालांकि, इस दौरान उन्होंने यह साफ नहीं किया कि स्क्रीनिंग कहां होगी। मशहूर निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी को साल 1991 के टीवी महाकाव्य शो "चाणक्य" और साल 2003 की विभाजन आधारित फिल्म "पिंजर" के निर्देशन के लिए जाना जाता है। 

 

विज्ञापन

वहीं, फिल्म पृथ्वीराज की बात करें तो महान शासक पृथ्वीराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली मानुषी छिल्लर इस फिल्म में संयोगिता के किरदार में दिखाई देंगी। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, सोनू सूद, साक्षी तंवर आदि भी नजर आएंगे। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में तीन जून को रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed