फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Prateik Babbar wife Priya Banerjee breaks silence on the absence of her husband family from their wedding

Prateik-Priya: शादी में बब्बर परिवार के शामिल न होने पर प्रिया बनर्जी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसी अफवाह क्यों?

Mon, 17 Feb 2025 10:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 17 Feb 2025 10:53 AM IST
सार

Prateik Babbar-Priya Banerje Wedding: अभिनेता प्रतीक बब्बर हाल ही में प्रिया बनर्जी के साथ शादी के बंधन में बंधे। उन्होंने अपनी दिवंगत मां स्मिता पाटिल के घर में शादी रचाई। इस शादी में प्रतीक के पिता राज बब्बर नजर नहीं आए। इस पर प्रिया ने प्रतिक्रिया दी है।
 

विज्ञापन
Prateik Babbar wife Priya Banerjee breaks silence on the absence of her husband family from their wedding
प्रतीक-प्रिया-राज बब्बर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर शादी रचाई। प्रतीक राज बब्बर और दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल के बेटे हैं। प्रतीक ने अपनी दिवंगत मां स्मिता के मुंबई स्थित घर में ही शादी रचाई। लेकिन, इस शादी में उनके पिता राज बब्बर शामिल नहीं हुए। न ही बब्बर परिवार का कोई और सदस्य दिखाई दिया। इस पर प्रतीक की दुल्हन प्रिया बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

'सभी महत्वपूर्ण लोग मौजूद थे'
प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी की शादी में न तो राज बब्बर नजर आए और न ही उनके सौतेले भाई-बहन जूही और आर्य बब्बर दिखे। इतने अहम दिन पर बब्बर परिवार की अनुपस्थिति के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद बब्बर परिवार के साथ प्रतीक के रिश्तों में कुछ दूरियां आ गई हैं। या कोई नाराजगी है। इन अफवाहों पर बात करते हुए प्रिया बनर्जी ने कहा, 'हमारे लिए जो मायने रखते हैं वो सभी लोग शादी में मौजूद थे'।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या राज बब्बर को परिवार का सदस्य नहीं मानतीं प्रिया?
शादी के फंक्शन में बब्बर परिवार के शामिल न होने को लेकर प्रिया बनर्जी ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि परिवार का कोई भी सदस्य गायब नहीं था। उन्होंने कहा, 'पता नहीं ऐसी अफवाह क्यों हैं? वहां हमारे लिए महत्वपूर्ण और परिवार के सभी लोग मौजूद थे। मेरे माता-पिता, प्रतीक की मौसियां, नाना-नानी, जिन्होंने प्रतीक की परवरिश की। सभी लोग शामिल थे। वे सभी लोग मौजूद थे, जिन्हें परिवार माना जाता है। प्रिया की इस टिप्पणी के बाद यह सवाल किया जा रहा है कि क्या प्रिया राज बब्बर को परिवार का हिस्सा नहीं मानती हैं।

विज्ञापन

बोली- यह घर उनकी तरफ से तोहफा है
प्रिया बनर्जी ने अपनी शादी के दिन का जिक्र करते हुए कहा कि शादी बिल्कुल वैसी ही हुई, जैसा उन्होंने और प्रतीक बब्बर ने सोचा था। उन्होंने इसे एक स्पेशल अवसर बताया। उन्होंने कहा कि उस खास घड़ी में परिवार के सभी लोग एक ही छत के नीचे मौजूद रहे। प्रिया ने बताया कि प्रतीक की मां यानी अभिनेत्री स्मिता पाटिल ने वह घर काफी अरमानों से खरीदा था कि उसमें रहकर प्रतीक का पालन-पोषण करेंगी, लेकिन हालात ने इसकी इजाजत नहीं दी। प्रिया ने कहा, 'हमें यकीन है कि यह घर उनकी ओर से एक तोहफा है, वे चाहती थीं कि हमारा सफर यहीं से शुरू हो'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed