फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Popular Bengali Tv Film Actress Sonali Chakraborty Passes Away CM Mamta Banerjee Mourn Her Demise

दुखद: टीवी एक्ट्रेस सोनाली चक्रवर्ती का निधन, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया शोक

Mon, 31 Oct 2022 01:20 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 31 Oct 2022 01:20 PM IST
विज्ञापन
Popular Bengali Tv Film Actress Sonali Chakraborty Passes Away CM Mamta Banerjee Mourn Her Demise
Sonali Chakraborty - फोटो : सोशल मीडिया

बंगाली टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सोनाली चक्रवर्ती का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री ने 31 अक्तूबर यानी आज सुबह कोलकाता के अस्पताल में आखिरी सांस ली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोनाली चक्रवर्ती पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। बता दें कि सोनाली चक्रवर्ती ने कई हिट टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया था। साल 2002 में आई फिल्म 'हार जीत' में सोनाली चक्रवर्ती की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। फिल्म 'बंधन' में भी अभिनेत्री ने अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी।

विज्ञापन

किस बीमारी से पीड़ित थीं अभिनेत्री? 
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक 59 साल की अभिनेत्री का लीवर कैंसर से पीड़ित थीं। अस्पताल से जारी बयान में कहा गया है कि कैंसर से संबंधित समस्याओं की वजह से अभिनेत्री का निधन हो गया। बता दें कि टॉलीवुड ने सोनाली के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार केवड़ातला श्मशान घाट में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें:  महीने की शुरुआत में खुलने वाला है कंटेंट का पिटारा, रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी अस्पताल में भर्ती हो चुकी थीं अभिनेत्री
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी साल अगस्त महीने में सोनाली चक्रवर्ती को अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। पति शंकर चक्रवर्ती द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री को लिवर में दिक्कत थी। उनके पेट में पानी भी भर गया था और भी परेशानियां थीं, जिनका इलाज चल रहा था। हालांकि, तब अभिनेत्री ठीक होकर घर लौट आई थीं।

यह भी पढ़ें: कटरीना ने विक्की के स्टाइल में किया प्रमोशन, स्टेज पर पति का डायलॉग चिल्लाती नजर आईं अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed