{"_id":"6085a4ff8ebc3e8da7786803","slug":"pooja-hegde-tested-covid-19-positive-fans-are-wishing-for-her-speedy-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कोरोना की चपेट में आईं अभिनेत्री पूजा हेगड़े, फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की प्रार्थना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब कोरोना की चपेट में आईं अभिनेत्री पूजा हेगड़े, फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की प्रार्थना
Sun, 25 Apr 2021 10:51 PM IST
विजयाश्री गौर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:51 PM IST
सार
- अभिनेत्री पूजा हेगड़े हुई कोरोना पॉजिटिव
- सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी जानकारी
- फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की कामना
विज्ञापन
पूजा हेगड़े
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना ने भारत में साल 2020 में दस्तक दी थी और अब तक इसका कहर जारी है। पिछले साल जहां इससे लोग संक्रमित हो रहे थे तो इस साल दुगनी रफ्तार से लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। बॉलीवुड के बहुत से सितारे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हाल ही में इस लिस्ट में अभिनेत्री पूजा हेगड़े का नाम जुड़ गया है। पूजा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
पूजा हेगड़े ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा, 'हैलो, आप सभी को ये बताना है कि मैं कोरोना संक्रमित हो गई हूं। सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मैंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। बीते कुछ वक्त में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं। मैं उन सभी से निवेदन करती हूं कि वो भी अपना कोविड टेस्ट करवा लें।
विज्ञापन
🙏🏻😷 pic.twitter.com/fwdd9Cq1Go
— Pooja Hegde (@hegdepooja) April 25, 2021
विज्ञापन
इसके आगे उन्होंने लिखा, 'आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए थैंक्यू। मेरा स्वास्थ्य अभी ठीक है। आप सभी कृपया घर पर रहें, सुरक्षित रहें और ध्यान रखें। उनके इस पोस्ट के बाद ट्विटर पर #PoojaHegde ट्रेंड कर रहा है। फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
बता दें कि कुछ समय पहले गायक से राजनेता बने बाबुल सुप्रियो ने भी अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्हें दूसरी बार कोरोना हो गया। उन्होंने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी थी। साथ ही उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी की भी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि अभी तक बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि बहुत से सितारो ने कोरोना को मात भी दे दी है। ऐसे में सभी सेलेब्स की लोगों से अपील है कि मास्क लगाएं, घर में रहें और खुद को सुरक्षित रखें।