मलयालम सिनेमा के मशहूर अभिनेता ममूटी और मोहनलाल दुबई में एक शादी समारोह में साथ नजर आए। फंक्शन में शामिल हुए एक्टर्स की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। सामने आई इन फोटोज में अपनी ऑफ-स्क्रीन दोस्ती के लिए मशहूर ममूटी और मोहनलाल को एक साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक और फोटो में दोनों शादी के रिसेप्शन में कपल के बगल में खड़े नजर आ रहे हैं।
तस्वीरें: दुबई में एक शादी समारोह में साथ नजर आए ममूटी और मोहनलाल, फैंस ने इंटरनेट पर वायरल कीं फोटोज
शाहरुख खान और संजय दत्त को मिला गोल्डन वीजा
ऐसा कहा जाता है कि शाहरुख खान और संजय दत्त को बीते दिनों यह वीजा दिया गया था। गोल्डन वीजा हासिल करने वाले को 10 साल के लिए बिना किसी नेशनल स्पॉन्सर के देश में रहने और काम करने की अनुमति होती है। इसे यूएई सरकार ने साल 2019 में पेश किया था।
ब्रो डैडी की शूटिंग में बिजी मोहनलाल
वर्क फ्रंट की बात करें तो, वर्तमान में मोहनलाल पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ब्रो डैडी की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कल्याणी प्रियदर्शन भी दिखाई देंगे। पृथ्वीराज ने जून में अपने इस प्रोजेक्ट के बारे में ट्विटर के जरिए जानकारी दी थी। निर्देशक के रूप में मोहनलाल के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म है। दोनों ने इससे पहले मलयालम एक्शन-ड्रामा फिल्म लूसिफर में साथ काम किया था।
अपनी फिल्म की घोषणा करते हुए पृथ्वीराज ने लिखा- “मेरा दूसरा निर्देशन। ब्रो डैडी एक बार फिर मोहनलाल के कारण सुर्खियों में रहेगा। एंटनी पेरुंबवूर द्वारा निर्मित यह फिल्म एक मजेदार पारिवारिक ड्रामा है, जो आपको मुस्कुराने, हंसने और फिर से देखने के लिए प्रेरित करेगा।
आराट्टू की रिलीज का है इंतजार
फिलहाल मोहनलाल अपनी फिल्म आराट्टू की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं और जल्द ही निर्देशक जीतू जोसेफ के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट 12th मैन पर काम शुरू करेंगे। वहीं, दूसरी ओर, ममूटी को आखिरी बार मलयालम पॉलिटिक थ्रिलर फिल्म में देखा गया था।