फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   people should not threaten to actress Deepika,says Juhi Chawla On the Padmavati controversy

विरोध दर्ज करना ठीक मगर दीपिका को धमकी देना गलत : जूही चावला

Sat, 02 Dec 2017 09:02 AM IST
एजेंसी/ मुंबई
एजेंसी/ मुंबई Updated Sat, 02 Dec 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
people should not threaten to actress Deepika,says Juhi Chawla On the Padmavati controversy
पद्मावती
पद्मावती विवाद पर अभिनेत्री जूही चावला ने कहा कि लोगों को न तो भड़कना चाहिए और न तो दीपिका पादुकोण को धमकी देनी चाहिए।
विज्ञापन


जूही से पूछा गया था कि वह दूसरे अभिनेताओं को मिल रही जान से मारने की धमकी को किस तरह से देखती थीं।

जूही ने जवाब दिया कि वह पद्मावती फिल्म पर कुछ नहीं कहना चाहती हैं, लेकिन धमकी देना सही नहीं है। आप जब दूसरी फिल्म में उसी हीरोइन को देखते हैं, तो पागल हो जाते हैं।
विज्ञापन


आप उसे बेहद प्यार करते हैं। उनके प्रशंसकों की बड़ी संख्या है। फिर उन्हें आप धमकी देने लगते हो। मैं सोचती हूं कि यह ठीक नहीं है। लोगों को संवेदनशीलता के साथ विरोध दर्ज कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह भड़कना नहीं चाहिए। वह भी एक महिला को इस तरह कहना गलत है। 

जूही ने कहा कि वह जयपुर में एक शादी में गईं। वहां राजमाता से मिलीं। उन्होंने फिल्मों के बारे में बात की। राजमाता ने उनसे कहा, हमसे से कितने लोग किताबें पढ़ते हैं।

या इतिहास में रुचि रखते हैं। पर फिल्में हर कोई देखता है। जो भी आप पर्दे पर देखते हैं, लोगों को याद रहता है। उन्होंने ये बातें पद्मावती के संदर्भ में नहीं कहीं थीं। यह उनकी फिल्मों पर सामान्य टिप्पणी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed